फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जगह-जगह लगी छबील: मोहर्रम पर निकाले गए मातमी जुलूस, लोगों ने किया अपने गम का इजहार...

Tue, 09 Aug 2022 10:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 09 Aug 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
a mourning procession taken out on muharram people expressed their sorrow in delhi
मोहर्रम पर निकाले गए मातमी जुलूस - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में मंगलवार मोहर्रम के मौके पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मोहर्रम के मातमी जुलूस निकाले गए। मोहम्मद साहब के नवासे (नाती) (हजरत हुसैन) व उनके 72 साथियों की शहादत को याद करते हुए शिया-सुन्नी दोनों समुदायों ने अपने-अपने इलाकों से ताजिये निकाले। इस दौरान लोगों ने हुसैन की कुर्बानी को याद करते हुए शोक मनाया। राजधानी में छोटे-बड़े करीब 250 से अधिक ताजियों के जुलूस निकाले गए थे। लोगों ने मातम मनाते हुए इन ताजियों को अलग-अलग कर्बला (कब्रिस्तान) में सुपुर्द-ए-खाक किया। राजधानी में जगह-जगह अन्य धर्मों के लोगों ने छबील लगाकर लोगों को शर्बत और फल बांटे। 


 

a mourning procession taken out on muharram people expressed their sorrow in delhi
दिल्ली में निकाले गए मोहर्रम के मातमी जुलूस - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। जगह-जगह जुलूस निकलने की वजह से कई मुख्य सड़कों पर जाम लगा मोहर्रम के मौके पर शहीद हुए लोगों को याद करने के अलावा बच्चों और महिलाओं ने अपने वतन और पूरी दुनिया के लिए अमन की दुआएं मांगी। राजधानी में विभिन्न जगह निकले जुलूसों में भारी संख्या में औरतों व बच्चों ने भी भाग लिया। 

a mourning procession taken out on muharram people expressed their sorrow in delhi
दिल्ली में निकाले गए मोहर्रम के मातमी जुलूस - फोटो : अमर उजाला

अंजुमन ताजियादारान ऑर्गनाइजेशन की ओर से ताजिया दोपहर के समय, छत्ता शहजाद कलां महल से शुरू हुआ और पहाड़ी भोजला, चितली कब्र, मटिया महल चौक, जामा मस्जिद, चावड़ी बाजार, हौजकाजी चौक, अजमेरी गेट, पहाड़गंज पुल, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, चेम्सफोर्ड रोड, कनॉट प्लेस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, रेडक्रॉस रोड, कृषि भवन गोलचक्कर, रायसीना रोड, विजय चौक, कृष्णा मेनन मार्ग, तुगलक रोड, अरविंदो मार्ग होते हुए जोरबाग स्थित कर्बला पहुंचा। दूसरे बड़ा ताजिया उत्तरी जिले में पहाड़ी धीरज से दोपहर एक बजे शुरू हुए। यहां से पहाड़गंज ब्रिज, कुतुब रोड होते हुए आगे चेम्सफोर्ड रोड पर मेन ताजिया में शामिल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
a mourning procession taken out on muharram people expressed their sorrow in delhi
दिल्ली में निकाले गए मोहर्रम के मातमी जुलूस - फोटो : अमर उजाला

वहीं, शिया जामा मस्जिद कश्मीरी गेट चाबी गंज, छोटा बाजार, बड़ा बाजार होते हुए जुलूस पंजा शरीफ पर शाम को समाप्त हो गया। वहीं, दूसरी ओर कराला गांव, सीमापुरी, नंद नगरी जाफराबाद, सीलमपुर, जामा मस्जिद, तुर्कमान गेट, अजमेरी गेट, दरियागंज, निजामुद्दीन, संगम विहार, ओखला, जामिया नगर, बटला हाउस, कांति नगर, जोरबाग महरौली आदि इलाकों में मोहर्रम के मौके पर जुलूस और ताजिये निकाले गए।दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शरारती तत्व मोहर्रम के जुलूस में गड़बड़ी पैदा न करे इसके लिए भी पूरे इंतजाम किए गए थे। लोकल पुलिस के अलावा सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed