Hindi News
›
Photo Gallery
›
Delhi
›
Delhi NCR News
›
Accused has no remorse for his actions mother in deep shock after losing two sons and daughter in Subhash Place triple murder case
{"_id":"6227eddbbb686c0a1e303314","slug":"accused-has-no-remorse-for-his-actions-mother-in-deep-shock-after-losing-two-sons-and-daughter-in-subhash-place-triple-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुभाष प्लेस तिहरे हत्याकांड: आरोपी को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं, गोद सूनी होने के बाद गहरे सदमे में मां, नहीं खा रही खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष प्लेस तिहरे हत्याकांड: आरोपी को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं, गोद सूनी होने के बाद गहरे सदमे में मां, नहीं खा रही खाना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Wed, 09 Mar 2022 05:39 AM IST
सार
हत्याकांड के चश्मदीदों का बयान लिया जा रहा है। उधर बेटी और दो बेटों को खोने वाली चंद्रकला (65) का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने हितेंद्र की सास चंद्रकला के बयान पर ही हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
1 of 5
wife and two brothers murder shakurpur
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
सुभाष प्लेस इलाके में रविवार रात हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपी हितेंद्र यादव को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। दावा किया जा रहा था कि पत्नी और दो सालों की हत्या करने के बाद हितेंद्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन उसके रिवाल्वर में गोली खत्म हो गई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने इससे साफ इंकार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस वारदात के चश्मदीदों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। हत्याकांड के चश्मदीदों का बयान लिया जा रहा है। उधर बेटी और दो बेटों को खोने वाली चंद्रकला (65) का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने हितेंद्र की सास चंद्रकला के बयान पर ही हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Trending Videos
2 of 5
wife and two brothers murder shakurpur
- फोटो : अमर उजाला
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी हितेंद्र ने वर्ष 2009 में रिवाल्वर का लाइसेंस लिया था। उसके बाद से लगातार वह अपने हथियार के लाइसेंस का नवीनीकरण करा रहा था। जांच के दौरान उसके रिवाल्वर का लाइसेंस वैध मिला है। पुलिस उसको जांच के लिए एफएसएल को भेजने की तैयारी कर रही है। मामले की जांच कर रहे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने किसको कितनी गोली मारी, इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
तीनों भाई-बहनों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
वारदात के समय वहां मौजूद विजय की पत्नी बबीता, बबीता का भाई चंद्रभान उर्फ चमन, चंद्रकला, ललित व अन्यों के बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है। सीमा के परिवार ने आरोप लगाया था कि ललित के उकसाने पर ही हितेंद्र ने अपनी पत्नी और दोनों सालों को गोली मारी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में यह बात साफ नहीं हुई है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि हितेंद्र का दोस्त ललित झगड़े के दौरान बीच-बचाव करा रहा था।
4 of 5
wife and two brothers murder shakurpur
- फोटो : अमर उजाला
ललित का कहना है कि शायद हितेंद्र को गुस्सा तब आया जब सीमा ने अपने छोटे बेटे जय को थप्पड़ मार दिया। इस बात पर हितेंद्र आग बबूला हो गया। उसने गुस्से में पहले दोनों सालों को गोली मार दी। बबीता ने पति को बचाने का प्रयास किया तो हितेंद्र ने उसे हट जाने के लिए कहा। उसके नहीं हटने पर हितेंद्र ने बबीता के पैर में गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
5 of 5
मृतक विजय सुरेंद्र और की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सीमा की मां वारदात को बाद से गहरे सदमे में है। दो बेटों और बेटी की मौत के बाद वह ठीक से खाना भी नहीं खा रही है। परिजन उनको समझाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी परिवार सदमे में है, जब थोड़े हालात बेहतर होंगे तो परिवार के बयान दर्ज किए जाएंगे। बता दें कि घरेलू कलह में ससुराल वालों के दखल के बाद एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो सालों की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि साले की पत्नी के पैर में गोली मारकर उसे जख्मी कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।