{"_id":"638f5f0037e0cf0b816debba","slug":"aftab-shraddha-case-aftab-had-seen-the-johnny-depp-amber-heard-trial-live-search-history-revealed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aftab Shraddha Case: आफताब ने दुनिया के सबसे महंगे मुकदमे को देखा था लाइव, सर्च हिस्ट्री खंगालने पर हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aftab Shraddha Case: आफताब ने दुनिया के सबसे महंगे मुकदमे को देखा था लाइव, सर्च हिस्ट्री खंगालने पर हुआ खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 06 Dec 2022 08:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
श्रद्धा और हत्यारोपी आफताब
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश के बहुचर्तित श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के एक और राज का पर्दाफाश हुआ है। आरोपी दुनिया के सबसे महंगे मुकदमे को लाइव देखकर महीनों तक दिल्ली व मुंबई पुलिस को चकमा देता रहा। हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप और उनकी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के केस को आफताब ने न सिर्फ कई बार पढ़ा, बल्कि अदालत की सुनवाई को इंटरनेट पर लाइव देखा था और उससे कानूनी दांव-पेच को जाना।
2 of 6
श्रद्धा हत्याकांड
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण जिला पुलिस सूत्रों की मानें तो आफताब की इंटरनेट सर्च हिस्ट्री को खंगालने पर पता चला है कि उसने श्रद्धा वालकर की हत्या के कुछ दिनों बाद जून महीने में लड़े गए दुनिया के सबसे महंगे मुकदमे को कई बार देखा और पढ़ा था। जब मुंबई पुलिस श्रद्धा की गुमशुदगी मामले की जांच कर रही थी और आफताब से कई राउंड की पूछताछ की तो वह मुंबई पुलिस को गुमराह करने में कामयाब रहा था।
3 of 6
श्रद्धा मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
मुंबई पुलिस के सामने उसने दावा किया था कि श्रद्धा उसे छोड़कर चली गई है, जिस पर मुंबई पुलिस ने भरोसा किया और आफताब को छोड़ दिया। शुरू में यही बात उसने दिल्ली पुलिस को बोली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
श्रद्धा मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरू में वह दिल्ली पुलिस को भी गुमराह करता रहा। मगर अब अफताब की इंटरेनट सर्च हिस्ट्री से इस बात का खुलासा हो गया है कि आखिर कैसे उसने कानूनी दांव-पेच के हर हथकंडे को पहले से जानने और समझने की कोशिश की और इसका इस्तेमाल उसने दिल्ली-मुंबई पुलिस की जांच को उलझाने में किया। दिल्ली पुलिस ने 12 नवंबर को आफताब पूनावाला को छत्तरपुर स्थित उसके किराए के घर से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
5 of 6
एम्बर हर्ड-जॉनी डेप
- फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड सुपर स्टार जॉनी डेप और पत्नी एम्बर हर्ड के बीच का केस
हॉलीवुड सुपर स्टार जॉनी डेप की पूर्व पत्नी ने साल 2018 में साक्षात्कार देकर दावा किया था कि वह घरेलू हिंसा का शिकार हुईं। जॉनी ने उनका शारीरिक और मानसिक शोषण किया था। हालांकि, इसके बाद जॉनी ने अपनी पूर्व पत्नी पर मानहानि का केस किया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।