{"_id":"592d53ed4f1c1bc074bdaf8c","slug":"all-about-dead-ias-ashish-dahiya-his-wife-and-family-his-sudden-demise-may-effect-his-wife-dream","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या IAS पति की अचानक मौत के बाद टूट जाएगा पत्नी का सपना, या देंगी बड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या IAS पति की अचानक मौत के बाद टूट जाएगा पत्नी का सपना, या देंगी बड़ी परीक्षा
Tue, 30 May 2017 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 30 May 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
ashish dahiya
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दिल्ली में संदिग्ध हालत में एक प्रतिभाशाली युवा आईएएस अधिकारी की रहस्यमय मौत के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। वक्त के साथ इन सवालों के जवाब पुलिस की जांच में शायद सामने आ जाएं। बता दें कि आईएएस के लिए सेलेक्ट हुए आशीष दहिया शुरु से ही एक प्रतिभाशाली शख्सियत थे। उनके बारे में अभी कम ही लोगों को पता है, आइए जानते हैं उनके और उनकी पत्नी व परिवार के बारे में सब कुछ।
2 of 10
ashish dahiya
- फोटो : अमर उजाला
स्विमिंग पूल में अचानक डूबकर अपनी जान गंवाने वाले आईएएस आशीष दहिया दो दिन बाद ही जम्मू-कश्मीर में असिस्टेंट कलेक्टर के तौर पर ज्वाइन करने वाले थे। आशीष के करियर की शुरुआत दरअसल एक इंजीनियर के तौर पर हुई थी। वर्ष 2008 में एनआईटी कुरुक्षेत्र से 4 वर्ष में मेकेनिकल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा करने के बाद नोएडा स्थित भारत पेट्रोलियम में मैनेजर के तौर पहली नौकरी की।
3 of 10
ashish dahiya
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि यहां उनका मन नहीं लगा और उनका रुझान सिविल सर्विसेज की ओर हो गया। यहां भी सफलता ने उनके कदम चूमे। 2013 में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा में 8वां रैंक प्राप्त किया और बतौर डीएसपी सिरमौर में पद संभाला। इस पद पर वो 2015 तक रहे लेकिन ये उनकी असली मंजिल नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
ashish dahiya
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए वो प्रयास करते रहे और 2015 में उनका आईआरएस के पद पर सेलेक्शन हुआ। हैदराबाद में ट्रेनिंग के दौरान ही उन्होंने फिर से आईएएस की परीक्षा दी। इस बार उन्होंने 53वीं रैंक हासिल की और आईएएस बन गए।
विज्ञापन
5 of 10
ashish dahiya
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी में ट्रेनिंग खत्म करने के बाद आशीष अपने बैचमेट और दोस्तों के साथ दिल्ली के बेरसराय में पार्टी कर रहा था जब एक महिला अधिकारी को डूबने से बचाते वक्त मौत हो गई। यहां ये जानना जरूरी है कि आशीष राष्ट्रीय स्तर के तैराक हैं और उनकी मौत से कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं जो खुद उनके परिवार वाले उठा रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।