{"_id":"66e938766295fe9b0a05f884","slug":"atishi-third-woman-cm-of-delhi-after-sushma-swaraj-and-sheila-dixit-2024-09-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi New CM Atishi: दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी आतिशी, ये दो महिलाएं पहले संभाल चुकी हैं कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi New CM Atishi: दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी आतिशी, ये दो महिलाएं पहले संभाल चुकी हैं कमान
Tue, 17 Sep 2024 02:12 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 17 Sep 2024 02:12 PM IST
विज्ञापन
Delhi Women CM
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी होंगी। मंगलवार को केजरीवाल के आवास पर विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में आतिशी के नाम का प्रस्ताव केजरीवाल ने सभी विधायकों के सामने रखा। जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया। रेस में उनका नाम सबसे आगे भी चल रहा था। आतिशी पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती है। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई दिल्ली में हुई है। और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं।
Atishi
- फोटो : ANI
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में अभी तक सात मुख्यमंत्री रहे हैं। जिसमें से दो महिला मुख्यमंत्रियों ने सीएम की कुर्सी संभाल चुकी हैं। आतिशी दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री होंगी और महिलाओं की सूची में तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी।
दिल्ली की पूर्व सीएम सुषमा स्वराज
- फोटो : एएनआई
राजधानी दिल्ली को एक और महिला मुख्यमंत्री मिलने जा रही है। आम आदमी पार्टी ने आतिशी को नई मुख्यमंत्री को तौर पर चुना है। उनसे पहले भाजपा की ओर से सुषमा स्वराज और कांग्रेस की ओर से शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। सबसे लंबा कार्यकाल शीला दीक्षित का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित
- फोटो : एएनआई
ये हैं तीन महिला मुख्यमंत्री
1. सुषमा स्वराज- 12 अक्टूबर 1998 – 3 दिसम्बर 1998 (52 दिन तक दिल्ली की सीएम रहीं)
2. शीला दीक्षित - नई दिल्ली सीट- 3 दिसम्बर 1998 – 28 दिसम्बर 2013 (15 साल, 25 दिन तक दिल्ली की सीएम रहीं)
3. आतिशी - कालकाजी विधानसभा सीट - आम आदमी पार्टी- (विधायक दल की नेता चुनी गईं)

आतिशी (फाइल फोटो)
- फोटो : X/AAP
कौन हैं दिल्ली की नई सीएम आतिशी
आम आदमी पार्टी में आतिशी ने तेजी से अपनी पहचान बनाई है। आम आदमी पार्टी अपने आठ साल के कार्यकाल में जिन उपलब्धियों को सबसे ज्यादा बार गिनाती रही है उनमें शिक्षा का क्षेत्र सबसे ऊपर है और इसका बहुत बड़ा श्रेय आतिशी को जाता है। 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने पार्टी का मेनिफेस्टो तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी। 2014 लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें प्रवक्ता बनाया गया था। फिर साल 2019 में उन्होंने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा। लेकिन भाजपा के गौतम गंभीर के सामने 4.77 लाख वोटों से हार गई थीं, वो तीसरे नंबर पर रहीं थीं। इसके बाद साल 2020 में उन्होंने कालकाजी विधानसभा से चुनाव जीता। साल 2023 में पहली बार दिल्ली की केजरीवाल सरकार में मंत्री का पदभार संभाला। अब साल 2024 में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने जा रही हैं।