सब्सक्राइब करें

राष्ट्रपति आगमन के लिए किले में तब्दील एक्सपो मार्ट, ग्रेनो आज नो-फ्लाइंग जोन

ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 20 Apr 2016 06:17 AM IST
विज्ञापन
Because of the arrival of President Expo Mart change into a fortress
एक्सपो मार्ट क‌िले में तब्दील - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

इंडिया एक्सपोमार्ट में आज बुधवार को ग्लोबल मीट का उद्घाटन करने ग्रेटर नोएडा आ रहे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सुरक्षा के मद्देनजर पूरा एक्सपो मार्ट परिसर किले में तब्दील कर दिया गया है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान ग्रेटर नोएडा नो-प्लाइंग जोन रहेगा। मंगलवार को सभी रूटों पर सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉयड की टीम द्वारा मार्ट परिसर में संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सिक्योरिटी ब्रिफिंग के साथ सुरक्षा घेरे का रिहर्सल भी हुआ।

Trending Videos
Because of the arrival of President Expo Mart change into a fortress
एक्सपो मार्ट क‌िले में तब्दील - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

एसएसपी किरण एस ने बताया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस दौरान एक्सपोमार्ट जाने वाले सभी मार्ग बंद कर दिए जाएंगे। गेंटों पर सघन चेकिंग के बाद ही पास धारकों को प्रवेश दिया जाएगा। राष्ट्रपति के आने से करीब एक घंटे पहले तक प्रवेश मिलेगा। इसके बाद एक्सपो मार्ट पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा। राष्ट्रपति के आने से पहले और जाने तक ग्रेटर नोएडा नो फ्लाइंग जोन रहेगा। कोई भी हेलीकॉप्टर, ड्रोन या कोई इलेक्ट्रोनिक उपकरण तक उड़ाने का अनुमति नहीं है। सभी प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक जाम की समस्या न हो इसके लिए सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Because of the arrival of President Expo Mart change into a fortress
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

उधर राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर नॉलेज पार्क स्थित एनआईईटी कॉलेज के सभागार में अधिकारियों को ब्रिफिंग की गई। सुरक्षा की कमान संभाल रहे एडीजी (सिक्योरिटी) प्रशांत कुमार ने सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी स्थान पर एक साथ अधिक लोग खड़े नही होने चाहिए। सभी गेंटों पर सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाए। साथ ही अधिकारियों को सुबह 9 बजे से ड्यूटी संभालने के लिए कहा है। कोई भी पुलिस अधिकारी कार्यक्रम के दौरान फोटोग्राफी या विडियोग्राफी नहीं करेगा।

Because of the arrival of President Expo Mart change into a fortress
सुरक्षा का जायजा लेते अध‌िकारी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

जिलाधिकारी एनपी सिंह ने सभी अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए। एसएसपी और एसपी ट्रैफिक ने मैप के माध्यय में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की तैयारियों के बारे में पूरी जानकारी दी। एसपी देहात अभिषेक यादव ने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर शहर और मार्ट परिसर में करीब 1000 सुरक्षाबल तैनात किए गए।

विज्ञापन
Because of the arrival of President Expo Mart change into a fortress
एक्सपो मार्ट - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

इसमें 400 महिला व पुरूष कांस्टेबल, 100 हेडकांस्टेबल, 100 सब इंस्पेक्टर, 25 इंस्पेक्टर, 10 सीओ, 14 कंपनी पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेंगे। इसके अलावा सभी एसपी और उच्चअधिकारी मौजूद रहेंगे। वायुसेना का हेलीकॉप्टर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को लेकर एक्सपोमार्ट परिसर में 12:55 पर लैंड करेगा। जहां से कमांडो की सुरक्षा घेरे में 1 बजे कार्यक्रम हॉल में पहुंचकर ग्लोबल मीट का उद्घाटन करेंगे। 2 बजे तक कार्यकरम चलेगा। इसके बाद वहां से वापस हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed