अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम मैल्कम टर्नबुल ने मेट्रो में यात्रा की थी और फिर अक्षरधाम मंदिर गए थे। पीएम मोदी और टर्नबुल की इस मेट्रो यात्रा की तस्वीरें कई दिनों तक सोशल मीडिया पर छाई रही थीं और काफी मशहूर भी हुई थीं। लेकिन क्या आप उन तस्वीरों से पीएम के चरित्र के बारे में अंदाज लगा पाए?
BJP सांसद ने इस तस्वीर को देख बताईं पीएम मोदी की दो खूबियां, क्या आपने देखी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीरों को देखकर किसी के चरित्र के बारे में पता लगाया जा सके ये थोड़ा मुश्किल तो है, लेकिन बीजेपी के एक सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने इसी यात्रा की एक तस्वीर के जरिए पीएम की दो खूबियां लोगों को बताई हैं। बता दें यह सांसद राजस्थान के जोधपुर से हैं।
Quora पर पूछे गए सवाल कि आखिर वो कौन सी दो तस्वीरें हैं जो पीएम मोदी के चरित्र को असल रूप में सामने रखती हैं के जवाब में सांसद गजेंद्र ने दिल्ली मेट्रो में ली गई उनकी हालिया एक तस्वीर को जवाब के रूप में पेश किया है।
शेखावत के मुताबिक, इस तस्वीर में पीएम मोदी ग्लास सपोर्ट से दो सीट दूर बैठे हैं जो उनके चरित्र की दो बातें दर्शाती है-
1. अधिकतर लोग इस सीट को पाने की लालसा में रहते हैं ताकि उन्हें इसका सपोर्ट मिल सके। मगर पीएम ने वह सीट नहीं ली, जो दिखाता है कि वह बेवजह आराम पसंद नहीं करते और कड़ी मेहनत में विश्वास करते हैं। खासतौर से उस समय जब पूरी ट्रेन खाली हो और तो कोई भी उस सीट पर बैठना चाहेगा। मैंने कई बार लोगों को उस सीट को झपटते देखा है।
2. दूसरी बात थोड़ी दिलचस्प है। जिस तरफ पीएम यात्रा कर रहे हैं, वहां ऐसे सिग्नल मिलते हैं। सीट के ऊपर पीले साइन पर लिखा है, 'कृपया यह सीट उसे दें जिसे उसकी ज्यादा जरूरत हो।' पीएम ने यह बात ध्यान में रखी और पूरी मेट्रो खाली होने के बावजूद वो उस सीट पर नहीं बैठे। इससे पता चलता है कि उनके मन में लोगों के प्रति सहानुभूति है चाहे कंपार्टमेंट में उनके अलावा कोई और व्यक्ति हो या नहीं।
शेखावत ने कहा कि ‘मैं कंडीशन का विश्लेशण कर रहा था और जो मैंने देखा, उसे देखकर चकित रह गया। मुझे लगता है कि इससे हमारे प्रधानमंत्री का असली चरित्र पता चलता है।’ शेखावत के इस जवाब को अब तक करीब 43 हजार लोगों ने देखा और 2.5 हजार लोगों ने अपवोट किया है।