दिल्ली विधानसभा की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। अपनी विधानसभा क्षेत्र से गंदे पानी की बोतल लेकर सदन पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने इस मसले पर काम रोको प्रस्ताव लाकर चर्चा कराने की बात कही और इसके साथ ही उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया कि....
जब विधानसभा में भाजपा MLA लेकर पहुंचे सीवर का पानी और अध्यक्ष के माइक से ही लगे बोलने तो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष के इनकार के बाद गुप्ता अध्यक्ष की कुर्सी तक चले गए। भारी शोर-शराबे के बीच उन्होंने अध्यक्ष के माइक से अपनी बात रखने की कोशिश की। इस पर नाराज विधानसभा अध्यक्ष ने गुप्ता को सदन से निकलवा दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष की इस तरह की गलती माफ नहीं की जा सकती। बाद में भाजपा विधायक एमए सिरसा ने माफी मांगते हुए गुप्ता का निलंबन रद्द करने की मांग की। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने इनकार कर दिया। वहीं, सदन की कार्यसूची में झुग्गी बस्ती में बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने से जुड़ी अल्पकालिक चर्चा एमएस सिरसा से करवाई।
सदन से बाहर निकलने पर विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार पानी की कमी पर जवाब देने से भाग रही है। जबकि जल बोर्ड के अध्यक्ष खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। हालांकि, सदन में नियम 280 के तहत हो रही चर्चा की समाप्ति के बाद भाजपा विधायक ओपी शर्मा ने गंदे पानी की बोतल विधानसभा अध्यक्ष को दिखाई। इसे विधान सभा अध्यक्ष को सौंपते हुए उन्होंने मांग की कि इस मसले की वह जांच कराएं।
बजट सत्र एक और दिन बढ़ाया
दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र एक दिन के लिए फिर से बढ़ा दिया है। मंगलवार को सदन में विधायक निधि का एमसीडी के पार्कों में उपयोग से जुड़ी चर्चा होगी। हालांकि, इस मसले पर सोमवार को भी चर्चा हो रही थी, लेकिन ज्यादातर विधायक इस मसले पर बोलना चाहते थे। ऐसे में सदन एक दिन आगे बढ़ाने का फैसला किया गया। बता दें कि मौजूदा सत्र को चौथी बार बढ़ाया गया है। शेड्यूल के हिसाब से सत्र 16-28 मार्च के बीच होना था।
दुग्ध उत्पादों की जांच के दिए आदेश
दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली विधानसभा में अधिकारियों को आदेश दिया कि वह दुग्ध उत्पादों की रोजाना जांच करें। जैन ने सोमवार को विधायकों की तरफ से मिलावट पर उठाए गए सवालों के जवाब में आदेश जारी किया है। दूसरी तरफ इस मसले पर विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की सात सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया है। यह इस मसले का वैधानिक समाधान ढूढेंगी। कमेटी में आप विधायक मदन लाल, नितिन त्यागी, अनिल वाजपेयी, आदर्श शास्त्री, एसके बग्गा, अलका लांबा व भाजपा के एमएस सिरसा शामिल हैं।