{"_id":"59c7dee34f1c1b0d6c8b5261","slug":"both-fled-from-bihar-and-studied-in-the-mosque-at-ghaziabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हापुड़ लवजिहाद: बिहार से भागकर दोनों ने गाजियाबाद की मस्जिद में पढ़ लिया था निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ लवजिहाद: बिहार से भागकर दोनों ने गाजियाबाद की मस्जिद में पढ़ लिया था निकाह
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 25 Sep 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
hapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्म परिवर्तन कर गांव के ही युवक से निकाह करके हापुड़ में छिपकर रह रही बिहार की युवती को रविवार को उसके परिजनों ने प्रेमी के साथ दबोच लिया। इस बीच कई हिंदूवादी संगठन भी पहुंच गए। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ देख लाठीचार्ज कर दिया और प्रेमी युगल को कोतवाली ले गई।
hapur
इधर, लाठीचार्ज की सूचना पर भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, हापुड़ के भाजपा विधायक विजय पाल और गढ़ विधायक कमल मलिक पहुंच गए और एसपी आवास पर धरना शुरू कर दिया। सीओ सर्किल का तबादला और पूरे मामले की जांच दूसरे जिले के अधिकारी से कराने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। सांसद ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में एसपी को भी हटाने की मांग उठाई जाएगी।
hapur
मूलरूप से सीतामढ़ी (बिहार) निवासी मुस्लिम युवक हापुड़ में पिछले छह वर्षों से कंप्यूटर सेंटर चला रहा है। बीते माह उसने अपने गांव की ही एक दूसरे संप्रदाय की युवती से धर्म परिवर्तन कर गाजियाबाद की एक मस्जिद में निकाह कर लिया। इसके बाद डेढ़ महीने से वह हापुड़ के देवलोक कालोनी में किराए के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo
रविवार को युवती के माता-पिता व छोटी बहन उसे ढूंढते हुए देवलोक कालोनी पहुंच गए। इस बीच काफी भीड़ भी वहां जमा हो गई। मामला दो संप्रदाय का होने और युवती के धर्म परिवर्तन कर शादी करने पर हंगामा होने लगा। सूचना मिलने पर भाजपाई व बजरंग दल, विहिप के कार्यकर्ता पहुंच गए। भीड़ दोनों को एक धार्मिक स्थल ले जाने की बात करने लगी तो पुलिस व लोगों के बीच नोकझोंक होने लगी। सूचना मिलने पर सीओ पवन कुमार, कोतवाली प्रभारी समरजीत सिंह कई थानों की पुलिस टीम के साथ वहां पहुंच गए और भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
hapur
आसपास की दुकानें बंद हो गईं। पुलिस प्रेमी युगल को कोतवाली ले गई। इस पर हिंदूवादी संगठन भड़क गए। इस दौरान भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय विधायक विजयपाल आढ़ती, गढ़ विधायक कमल मलिक, जिला महामंत्री प्रफुल्ल सारस्वत, विहिप के जिलाध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, प्रमोद जिंदल, प्रवीन सेठी, पूर्व विधायक जयप्रकाश, मूलचंद त्यागी, अशोक बबली, नरेश कसेरे व हिमांशु मित्तल, प्रदीप त्यागी सहित भारी संख्या में हिंदू संगठनों के लोगों ने एसपी सहित अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी आवास पर टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया।