{"_id":"6273481e7200997f4203db0d","slug":"builder-murder-case-accused-had-made-a-tattoo-by-going-to-connaught-place-after-the-murder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिल्डर हत्याकांड में बड़ा खुलासा: कत्ल करने के बाद नाबालिग ने कनॉट प्लेस में जाकर बनाया था टैटू, गूगल से ही बाइक चोरी करना सीखा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डर हत्याकांड में बड़ा खुलासा: कत्ल करने के बाद नाबालिग ने कनॉट प्लेस में जाकर बनाया था टैटू, गूगल से ही बाइक चोरी करना सीखा...
Thu, 05 May 2022 09:14 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 05 May 2022 09:14 AM IST
विज्ञापन
Builder Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी से निकाले जाने के कारण बदला लेने के लिए पुराने घरेलू सहायक ने ही दिल्ली के सिविल लाईंस में बुजुर्ग बिल्डर रामकिशोर अग्रवाल की हत्या व लूटपाट की अंजाम दिया था। 20 हजार रुपये चोरी करने के आरोप में रामकिशोर अग्रवाल ने उसे तीन वर्ष पहले नौकरी से निकाल दिया था। वह तीन वर्ष से साजिश रच रहा था। आरोपी ने अपने गांव के एक नाबालिग साथी को बुलाकर इस वारदात को अंजाम दिया था।
builder murder case
- फोटो : अमर उजाला
साजिश के तहत आरोपी सुबह बाउंड्री वॉल के ऊपर से पीड़ित के घर में पहुंचे। उन्होंने गार्ड के रूम को बाहर से लॉक कर दिया। इसके बाद वे पीड़ित के बेड रूम में गए। उस वक्त बुजुर्ग टीवी देख रहे थे। दोनों ने मौका देख उन्हें काबू में किया और चाकू से गर्दन रेत दी। इसके बाद पेट व में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। अधिक खून बहने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई थी।
builder murder case
- फोटो : अमर उजाला
वारदात के बाद कनॉट प्लेस में जाकर टैटू बनाया था
आरोपी ने पीड़ित के घर से लूटे गए गए सामान को मुकुंदपुर में किराए के मकान में रखा था। लूट की रकम से आरोपियों ने एक मोबाइल खरीदा था। ये लूट की रकम में से 25 हजार रुपये ही खर्च कर पाए थे। वहीं एक नाबालिग ने कनॉट प्लेस आकर टैटू बनवाया था। विशेष पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक का कहना है कि पुलिस अदालत से अपील करेगी कि इस मामले में आरोपियों को बालिग मानते हुए उन पर केस चलाया जाए।
आरोपी ने पीड़ित के घर से लूटे गए गए सामान को मुकुंदपुर में किराए के मकान में रखा था। लूट की रकम से आरोपियों ने एक मोबाइल खरीदा था। ये लूट की रकम में से 25 हजार रुपये ही खर्च कर पाए थे। वहीं एक नाबालिग ने कनॉट प्लेस आकर टैटू बनवाया था। विशेष पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक का कहना है कि पुलिस अदालत से अपील करेगी कि इस मामले में आरोपियों को बालिग मानते हुए उन पर केस चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
builder murder case
- फोटो : अमर उजाला
मधुबनी, बिहार के रहने वाला है दोनो नाबालिग
दोनों नाबालिग आरोपी मूलरूप से मधुबनी बिहार के रहने वाले हैं। मुख्य नाबालिग आरोपी वजीराबाद, गांव, दिल्ली में रह रहा था। वह नौवीं कक्षा तक पढ़ा है। दूसरा नाबालिग दसवीं कक्षा तक पढ़ा है। वह मुख्य नाबालिग आरोपी के बचपन का दोस्त है। दोनों आरोपी पकड़े जाने से बचने के लिए बिहार भागने की फिराक में थे।

बिल्डर का घर
- फोटो : अमर उजाला
मेट्रो कार्ड के नंबर से हो सकती है किसी संदिग्ध की पहचान
दिल्ली मेट्रो के सभी मेट्रो कार्ड की यूनीक आईडी होती है। इसकी बदौलत किसी भी मेट्रो स्टेशन से प्रवेश और निकास का समय ऑनलाइन दर्ज होता है। किसी भी संदिग्ध की पहचान हो या फिर किसी मुसीबत में यात्रियों की सहूलियत, कार्ड के जरिये कई जानकारियां हासिल की जा सकती हैं। किसी आपराधिक घटना को सुलझाने के लिए कार्ड का एएफसी गेट पर एक बार पंच करना ही काफी है।