फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोनों पैरों से दिव्यांग छोटे भाई ने ईंट से कुचलकर बड़े को मार डाला, फिर शव छिपाने को किया ये काम

Mon, 17 Jun 2019 04:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 17 Jun 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr divyang both legs young brother killed elder by crushing him from brick hide in well
छोटे भाई ने की बड़े की हत्या - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर के बुगरासी के क्षेत्र के गांव बनभौरा में छोटे भाई ने बड़े भाई की नलकूप पर ईंट से चेहरा कुचलकर हत्या कर दी। हत्यारे भाई ने शव को छिपाने के लिए जो किया उससे हर कोई सन्न था। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने जहर खाकर आत्महत्या की भी कोशिश की, लेकिन समय रहते पुलिस ने उसे अस्पताल भेजकर उपचार कराया था।

bulandshahr divyang both legs young brother killed elder by crushing him from brick hide in well
आरोपी छोटा भाई - फोटो : अमर उजाला

वहीं पुलिस ने शव को कुएं से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस घटना की जांच में जुटी है। क्षेत्र के गांव बनभौरा निवासी यशपाल (38) शहर स्थित पेट्रोल पंप पर नौकरी करता है। यशपाल की पत्नी तथा दोनों बच्चे पिछले काफी समय से गांव में ही रहते हैं। शनिवार को यशपाल गांव आया हुआ था। रविवार दोपहर यशपाल अपने खेत पर गया था।

bulandshahr divyang both legs young brother killed elder by crushing him from brick hide in well
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि उस दौरान यशपाल नशे में था। नलकूप पर यशपाल का छोटा भाई रिंकू जो दोनों पैरों से दिव्यांग है, वह भी पहुंच गया। यशपाल के नशे में होने का फायदा उठाते हुए छोटे भाई रिंकू ने यशपाल के चेहरे पर ईंट तथा डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया। जिससे यशपाल की मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी रिंकू ने यशपाल के शव को कुएं में डाल दिया। शव को छिपाने के लिए रिंकू ने कुएं की बाउंड्री तोड़कर कुएं को भरना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्यारे को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हत्यारे से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bulandshahr divyang both legs young brother killed elder by crushing him from brick hide in well
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

नशे में नहीं होता तो बच सकती थी यशपाल की जान
बुगरासी। मृतक यशपाल शराब का आदी था। बताया जाता है कि रविवार को दोपहर भी यशपाल खेत पर शराब के नशे में था। ज्यादा नशे में होने के कारण यशपाल दिव्यांग भाई रिंकू द्वारा किए गए ताबड़तोड़ हमले से खुद को नहीं बचा सका। यदि यशपाल नशे में नहीं होता तो उसकी जान बच सकती थी।

विज्ञापन
bulandshahr divyang both legs young brother killed elder by crushing him from brick hide in well
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

हत्यारे ने खुद ही बताया कि उसने भाई को मार दिया
बुगरासी। वारदात को अंजाम देने के बाद रिंकू ने खुद ही सबको बता दिया कि उसने अपने भाई की हत्या की है। लोगों का कहना है कि हत्या के बाद रिंकू ने बताया कि उसने अपने भाई की हत्या कर दी है और खुद सरेंडर करने जा रहा है। रिंकू ने हत्या के बाद जहर खाकर आत्महत्या करने की भी बात लोगों से कही थी। पुलिस ने हत्यारे को हिरासत में लेने के बाद चिकित्सकों को भी दिखाया जहां हालत में सुधार होने पर पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed