फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेप केस में दोषी करार आसाराम ने निर्भया गैंगरेप पर दिया था विवादित बयान, पढ़ें उनके ऐसे ही 7 बयान

Thu, 26 Apr 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Apr 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
controversial statements of asaram bapu from nirbhaya case to aiims nurse
asaram bapu

नाबालिग छात्रा से रेप केस में दोषी करार दिए जा चुके आसाराम का विवादों से पुराना नाता रहा है। वह अकसर ही अपने बेतुके बयानों से चर्चा में आते रहे हैं। पूरे देश को हिला कर रख देने वाले दिल्ली के निर्भया कांड में भी उन्होंने बड़ा ही अजीब बयान दिया था। पढ़िए उनके कुछ बेहद ही आपत्तिजनक व विवादित बयान जो बन गए सुर्खियां...

controversial statements of asaram bapu from nirbhaya case to aiims nurse
आसाराम - फोटो : SELF

2012 में हुए निर्भया गैंगरेप पर आसाराम ने जब अपने विचार रखे तो उनकी काफी आलोचना हुई थी। उन्होंने कहा था- 'लड़की एक का हाथ पकड़ती और कहती कि तेरे को तो भाई मानती हूं, दो को बोलती भईया मैं अबला हूं, तुम मेरे भाई हो, धर्म के भाई हो, भगवान का नाम लेकर हाथ पकड़ती, पैर पकड़ती तो इतना दुराचार नहीं होता। गलती एक तरफ से नहीं होती है। क्या ताली एक हाथ से बज सकती है? उन्होंने यह भी कहा था, 'क्या उसने (पीड़िता ने) सरस्वती मंत्र का जाप किया, पुरुष मित्र के साथ सिनेमा देखने के बाद उसे किसी बस में सवार नहीं होना चाहिए था।'

controversial statements of asaram bapu from nirbhaya case to aiims nurse
asaram

2013 में एक सत्संग के दौरान वो बोले थे- 'लोग कहते हैं कि कृष्ण के पास वो गई, फलानी गई, ढिमाकी गई, लेकिन सारी की सारी गोपियां तर गईं। गंदी निगाह वाले गंदी निगाह से देखते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
controversial statements of asaram bapu from nirbhaya case to aiims nurse
asaram bapu

जोधपुर की जेल में बंद आसाराम 2016 में जब बीमार पड़े थे और जोधपुर से उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एम्स लाया गया था तो उन्होंने एक नर्स से बड़ी भद्दी बातें की थीं। वो बोले- 'तुम एकदम मक्खन जैसी हो। ब्रेड के साथ मक्खन लाने की जरूरत ही क्या है। तुम जरूर कश्मीरी होगी। तुम्हारे गाल सेब जैसे हैं।'

विज्ञापन
controversial statements of asaram bapu from nirbhaya case to aiims nurse
asaram

दहेज से संबंधित जो कानून है उस पर आसाराम ने एक बार कहा था, 'हमने देखा है कि अक्सर ही इन कानूनों का दुरुपयोग हुआ है। दहेज संबंधी कानून इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। दहेज के नाम पर महिलाएं पुरुषों को प्रताड़ित करती हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed