दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के वसंतकुंज में 17 छात्राओं का यौन शोषण के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद उर्फ पार्थ सारथी करोड़ों रुपये की संपत्ति का मालिक है, ऐसे में एक रात वसंतकुंज पुलिस स्टेशन के लॉकअप में सोना स्वामी के लिए पहाड़ टूटने से कम नहीं था। उसे चार रात और निकालनी हैं।
आरोपी ने लॉकअप में पूरी रात करवटें बदलकर, सोते-जागते और घूमते ही काटी। इस लॉकअप में शांतिभंग करने के अन्य आरोपी व नशा करने वाले भी बंद थे। आरोपी स्वामी पूरी तरह फर्राटेदार अंग्रेजी में पुलिस वालों से बाहर निकालने के लिए गुहार लगता रहा।
2 of 8
छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी बाबा गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
चैतन्यानंद ने नवरात्रों के व्रत रखे
दक्षिण-पश्चिमी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी चैतन्यानंद ने नवरात्रों के व्रत रखे हुए हैं। उसने सुबह के समय खाने के लिए फलों की मांग की और रात तो व्रत वाला खाना मांगा। पुलिस ने आरोपी को सुबह के समय फल दिए। पुलिस ने पंडितों से बात करन आरोपी को रविवार शाम को व्रत वाला खाना यानि समय के चावल मंगवार कर दिए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी स्वामी सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। शुरू में बताया गया था कि वह उड़ीसा का रहने वाला है। उसके पास दो पासपोर्ट होने को लेकर जांच कर रही है।
4 of 8
आरोपी और जब्त कार
- फोटो : एएनआई
गेरू रंग के वस्त्र उतरवाए
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि यूपी के आगरा से गिरफ्तार कर आरोपी पार्थसारथी को वसंतकुंज पुलिस स्टेशन ले जाया गया। वहां पर आरोपी को धर्मगुरू वाले भगवा कपड़े उतारने को कहा। हालांकि शुरू में आरोपी ने ये वस्त्र नहीं उतारे।
5 of 8
स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती
- फोटो : PTI
उसने कहा कि से वस्त्र उसके गुरू स्वामी दयानंद सरस्वती ने धारण करवाए हैं। ऋषिकेश में स्थित दयानंद सरस्वती आश्रम के प्रमुख दयानंद सरस्वती को आरोपी ने अपना गुरू बताया है। इसके बाद पुलिस ने जबरदस्ती कपड़े बदलवाए और उसे एक पायजामा और एक टी-शर्ट दी।