{"_id":"626f643e7c15dc51bd5ac26f","slug":"delhi-builder-murder-case-in-one-year-third-member-of-family-died-relatives-in-grief","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिल्डर की हत्या का मामला: एक साल के भीतर परिवार में तीसरी मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डर की हत्या का मामला: एक साल के भीतर परिवार में तीसरी मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 02 May 2022 10:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली में बिल्डर की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर सिविल लाइंस इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक नामी बिल्डर की चाकू से वारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त राम किशोर अग्रवाल (77) के रूप में हुई है। रविवार सुबह राम किशोर अग्रवाल मार्ग स्थित उनकी कोठी पर उनका शव खून से लथपथ मिला।
सोसायटी के गार्ड ने शोर मचाया तो पहली मंजिल पर सो रहे बेटे की आंख खुली। जिसके बाद बुजुर्ग को गाड़ी में डालकर नजदीकी ट्रामा सेंटर ले जाया गया। राम किशोर अग्रवाल की मौत के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। महज एक साल के भीतर परिवार में तीसरी मौत हो गई है।
2 of 5
builder murder case
- फोटो : अमर उजाला
पिछले साल अप्रैल माह में राम किशोर की पत्नी सुनीता और दामाद प्रभांश की कोरोना से मौत हो गई थी। परिवार अभी उस गम से उभरा भी नहीं था कि राम किशोर की मौत ने उनको और तोड़ दिया है।
3 of 5
बिल्डर का घर
- फोटो : अमर उजाला
राम किशोर के पड़ोसी भी घर पर दुख का इजहार करने पहुंचे। सभी का कहना था कि राम किशोर बेहद साधारण और सरल स्वभाव के थे। उनके कामों की वजह से उनके नाम से सोसायटी के एक रोड का नाम करण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिल्डर का घर
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के एक करीबी ने बताया कि राम किशोर अग्रवाल की गिनती दिल्ली के पुराने बिल्डरों में होती है। सिविल लाइंस के अलावा दिल्ली के कई बड़े इलाकों में इन्होंने निर्माण कार्य किया है। इनके परिवार में बेटा विशाल अग्रवाल, बेटी प्रीति जैन, बहू मानसी अग्रवाल व बच्चे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विशाल अपने पिता राम किशोर के साथ ही काम करता था। पिता की मौत के बाद से परिवार बहुत दुखी है। परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि घर में मोटा कैश रखा रहता था। घर से मोटी-लेनदेन भी होती थी। बदमाश मोटी रकम लूटकर ले गए हैं। रकम का खुलासा बाद में करने की बात की जा रही है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।