फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्लीः 30 मई तक वनवे रहेगा लाजपत नगर फ्लाईओवर, कालेखां-DND जाने के लिए बारापूला का करें इस्तेमाल

Thu, 17 May 2018 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 May 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
delhi lajpat nagar flyover to remain close till 30 may use barapullah fot dnd and kale khan
lajpat nagar flyover - फोटो : जी पॉल

दिल्ली के लाजपत नगर फ्लाईओवर पर मूलचंद से आश्रम जाने वाले कैरिज्वे पर मरम्मत कार्य हो रहा है। इस कारण 30 मई तक फ्लाईओवर का कैरिज्वे बंद रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वह सरायकालेखां व डीएनडी की तरफ जाने के लिए बारापूला का इस्तेमाल करें। वहीं, फरीदाबाद जाने के लिए बाहरी रिंग रोड का इस्तेमाल करें।

delhi lajpat nagar flyover to remain close till 30 may use barapullah fot dnd and kale khan
lajpat nagar flyover - फोटो : जी पॉल

लाजपत नगर फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वाहन चालकों ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सलाह पर ध्यान नहीं दिया। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। लाजपत नगर फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य चल रहा है। पहले आश्रम से मूलचंद जाने वाले कैरिज्वे पर काम चल रहा था।

delhi lajpat nagar flyover to remain close till 30 may use barapullah fot dnd and kale khan
lajpat nagar flyover - फोटो : जी पॉल

मंगलवार से मूलचंद से आश्रम जाने वाले कैरिज्वे पर काम शुरू हुआ है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों ने लोगों को सलाह दी थी कि लोग डीएनडी व सराय काले खां जाने के लिए बारापूला का और फरीदाबाद जाने के लिए बाहरी रिंग का इस्तेमाल करें। मगर लोगों ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सलाह पर ध्यान नहीं दिया। इस कारण लाजपत नगर फ्लाईओवर से मूलचंद की ओर रिंग रोड पर जाम लगना शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi lajpat nagar flyover to remain close till 30 may use barapullah fot dnd and kale khan
lajpat nagar flyover - फोटो : जी पॉल

ट्रैफिक भीकाजी कामा प्लेस तक जाम हो गया था। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। हालांकि लाजपत नगर फलाईओवर का मूलचंद से आश्रम वाला वाला कैरिज्वे बंद होने से बारापूला पर ट्रैफिक का दवाब बढ़ गया था। यहां पर दिन भर ट्रैफिक भारी रहा।

विज्ञापन
delhi lajpat nagar flyover to remain close till 30 may use barapullah fot dnd and kale khan
lajpat nagar flyover - फोटो : जी पॉल

आंधी से पेड़ गिरने से लगा जाम दूसरी तरफ रात को आंधी आने से राजधानी में करीब 59 से ज्यादा जगहों पर पेड़ व पोल गिर गए थे। इन पेड़ों की वजह से भी कई जगह जाम गया था।  हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने दावा किया था कि सुबह करीब 10 बजे तक 37 जगहों से गिरे हुए पेड़ों को हटा लिया गया था। इसके बावजूद पेड़ के वजहों से कई मार्गो पर जाम रहा। लोगों को ऑफिस पहुंचने में काफी परेशानी हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed