फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Mundka Fire: पूर्व लाइनमैन का दावा- बच सकती थीं 27 जिंदगियां, अगर मैनेजर मान लेता मेरी बात

Sun, 15 May 2022 08:20 PM IST
Vikas Kumar राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 15 May 2022 08:20 PM IST
विज्ञापन
delhi mundka fire former lineman claims 27 lives could have been saved if manager consider my advice
इमारत का पूर्व लाइनमैन मुकेश - फोटो : amar ujala

मुंडका के इमारत में आग लगने के बाद 27 जिंदगियां काल के गाल में समा गई। इस घटना को रोका जा सकता था। ऐसा दावा इस कंपनी में काम कर चुके लाइनमैन मुकेश ने किया है। उसका कहना है कि एक माह पहले ही जनरेटर में शार्ट सर्किट हुई थी और उसने कंपनी के मैनेजर को इस बात से अवगत करवा दिया था। 


 

delhi mundka fire former lineman claims 27 lives could have been saved if manager consider my advice
लाइनमैन मुकेश - फोटो : amar ujala

लाइनमैन मुकेश ने मैनेजर से जनरेटर के पार्टस और तार बदलने के लिए कहा था, लेकिन उसने उसकी बातों को अनसुना कर दिया था। इस बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई थी और उसने कंपनी की नौकरी छोड़ दी थी।  

delhi mundka fire former lineman claims 27 lives could have been saved if manager consider my advice
मुंडका अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

रानीखेड़ा निवासी मुकेश ने बताया कि एक माह पहले इस अनहोनी के संकेत मिल गए थे। उसने बताया कि बिजली गुल होने के बाद कंपनी में जनरेटर का इस्तेमाल किया जाता था। यहां पर दो जनरेटर लगे हुए थे। एक बेसमेंट में था और दूसरा पहली मंजिल पर। पहली मंजिल पर लगे जनरेटर में गड़बड़ी थी और उसमें लगे तार की क्वालिटी काफी खराब थी। एक माह पहले जनरेटर को ऑपरेट करने के दौरान उसमें शार्ट सर्किट हुआ था। मुकेश ने इस बात की जानकारी कंपनी के मैनेजर को दी थी। लेकिन मैनेजर ने उल्टा उसे डांट दिया था। यह बात मुकेश का नाग्वार गुजरी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi mundka fire former lineman claims 27 lives could have been saved if manager consider my advice
मुंडका अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

मुकेश ने बताया कि उसे आशंका थी कि जनरेटर की वजह से बड़ा हादसा हो सकता है। प्रथम दृष्टिया उसे ही इसका जिम्मेदार ठहराया जाता। इसलिए उसने उसी दिन कंपनी की नौकरी छोड़ दी। अब जब इमारत में हादसा हुआ तो उसने घटना वाले दिन यहां काम करने वाले अपने दो दोस्तों नितिन और मुकेश को फोन कर उनसे घटना की जानकारी लेनी चाही, लेकिन दोनों का फोन बंद था। बाद में पता चला कि वह दोनों भी हादसे के शिकार हो गए हैं। उसके बाद से वह अपने दोस्तों की तलाश में कई अस्पतालों का चक्कर काट चुका है लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला है। 

विज्ञापन
delhi mundka fire former lineman claims 27 lives could have been saved if manager consider my advice
मुंडका अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
मुकेश का कहना है कि एक माह पहले ही अगर उसकी बात मानकर जनरेटर को ठीक करवा दिया होता तो इस त्रासदी से बचा जा सकता था और इतने लोगों की जान नहीं जाती। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed