दिल्ली-एनसीआर को जमकर भिगोने के बाद अब मानसून की विदाई हो रही है। हालांकि, जाते-जाते मानसून ने चार दिनों में ही पूरे माह के कोटे से 39 फीसदी अधिक बारिश कर दी। महीने के 25 दिनों में 164.5 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि औसत वर्षा का रिकॉर्ड 118.2 मिलीमीटर है। उधर, लगातार चार दिनों की बारिश के बाद रविवार को लोगों ने रवि यानी सूरज को देखा। दिनभर धूप निकली रही और एक-दो इलाकों में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह पारा चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ेगी।
{"_id":"63307e577caf75210e0dcc99","slug":"delhi-weather-forecast-monsoon-towards-end-temperature-will-rise-from-monday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather : मानसून की विदाई के साथ अब चढ़ेगा पारा, पर रातें होने लगेंगी ठंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather : मानसून की विदाई के साथ अब चढ़ेगा पारा, पर रातें होने लगेंगी ठंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 26 Sep 2022 02:43 AM IST
विज्ञापन

दिल्ली में चार दिन बाद खुला मौसम
- फोटो : अमर उजाला

Trending Videos

दिल्ली में चार दिन बाद खुला मौसम
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जून से लेकर अभी तक आधिकारिक मानक केंद्र सफदरजंग पर 516.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि औसत मानसून वर्षा का रिकॉर्ड 635.1 मिमी है। मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि मानसून की सक्रियता को लेकर बनी स्थिति अब खत्म हो रही है। पूर्वी दिशा से आने वाली नम हवा की दिशा बदलकर पश्चिमी दिशा की ओर होगी। ऐसे में मानसून विदाई की ओर है। अगले एक से दो दिनों में मौसम विभाग मानसून विदाई की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। हालांकि, मानसून ने जाते-जाते सितंबर में जमकर दिल्ली-एनसीआर को भिगोया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में चार दिन बाद खुला मौसम
- फोटो : अमर उजाला
सामान्य से तीन कम 31 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, दिनभर धूप निकलने के बाद भी रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन कम 31 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली के नजफगढ़ और जफरपुर इलाके में हल्की बारिश हुई। हवा में नमी का स्तर 66 से 100 फीसदी दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक, रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक सबसे अधिक 111 मिलीमीटर बारिश जफरपुर में रिकॉर्ड की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिनभर धूप निकलने के बाद भी रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन कम 31 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली के नजफगढ़ और जफरपुर इलाके में हल्की बारिश हुई। हवा में नमी का स्तर 66 से 100 फीसदी दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक, रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक सबसे अधिक 111 मिलीमीटर बारिश जफरपुर में रिकॉर्ड की गई है।

दिल्ली में चार दिन बाद खुला मौसम
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार से चढ़ेगा पारा, सप्ताह के अंत तक 35 तक पहुंचने की संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह से पारा चढ़ेगा व गर्मी का अहसास फिर से होने लगेगा। अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ धूप निकलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके अगले दिन पारा चढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, सप्ताह के अंत तक यह 35 तक दर्ज किया जा सकता है। हालांकि, एक अक्तूबर से न्यूनतम तापमान में कमी आने के आसार हैं। ऐसे में मौसम बदलने के दौर में रातें ठंडी होना शुरू हो जाएंगी।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह से पारा चढ़ेगा व गर्मी का अहसास फिर से होने लगेगा। अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ धूप निकलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके अगले दिन पारा चढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, सप्ताह के अंत तक यह 35 तक दर्ज किया जा सकता है। हालांकि, एक अक्तूबर से न्यूनतम तापमान में कमी आने के आसार हैं। ऐसे में मौसम बदलने के दौर में रातें ठंडी होना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

दिल्ली में चार दिन बाद खुला मौसम
- फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान- 31 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 21 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 6:13 बजे
सूर्योदय का समय: 6:12 बजे
-आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तेज धूप निकलने की संभावना है। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी व नमी का स्तर सामान्य रहेगा।