दिल्ली के मौसम में लगातार उमस भरी गर्मी का माहौल बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कमजोर पड़ने की वजह से दिल्ली में बारिश नहीं हो रही है। इस वजह से अगस्त में 80 फीसदी से अधिक बारिश की कमी रिकॉर्ड की गई है। मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि सोमवार को मौसम के करवट लेने की वजह से कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।
Delhi Weather: गर्मी से लोग परेशान, इस बार 80 फीसदी से भी अधिक बारिश हुई कम; सोमवार को पड़ेंगी राहत की बूंदें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगस्त में आमतौर पर करीब 247 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जाती है। वहीं, अगस्त के शुरुआत से लेकर अब तक करीब 40 मिमी बारिश बारिश रिकॉर्ड हुई है। ऐसे में इस बार 80 फीसदी से भी अधिक बारिश की कमी दर्ज हुई है। यही नहीं इस तरह की स्थिति 2014 के बाद से लगातार बनी हुई है। इससे पहले 378 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई थी। अगस्त में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का कम होना व निम्न दाब वाला क्षेत्र नहीं बनने की वजह से इस तरह की स्थिति देखी जा रही है। इस बार निम्न दाब वाले क्षेत्र बने, लेकिन वह बंगाल की खाड़ी में बने और इनका असर मध्यप्रदेश और गुजारत समेत मध्य भारत के अन्य राज्यों में देखने को मिला। यही वजह है कि उत्तर भारत के राज्यों में अगस्त की सामान्य बारिश भी नहीं हुई। इस वजह से दिल्ली-एनसीआर के लोग उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 35.1 व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 58 से 78 फीसदी रहा। दिनभर मौसम शांत रहा, लेकिन शाम को 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके अगले दिन यानि अगले 24 घंटे में मौसम के करवट लेने के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं, मगंलवार को भी कमोबेश कुछ इसी तरह की स्थिति रहेगी
न्यूनतम तापमान- 27 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 6:47 बजे
सूर्योदय का समय: 5:58 बजे
-दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। धूप निकलने और उमस का स्तर अधिक होने की वजह से राहत मिलने की संभावना नहीं है। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी।

कमेंट
कमेंट X