फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: 10 किलोमीटर तक किया मवेशी चोरों का पीछा, हुई जबरदस्त मुठभेड़ चली 20 राउंड गोलियां

Wed, 04 Apr 2018 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Apr 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
delhii police followed cattles smugglers for 10 km after 20 round firing arrested them with cattle
cattle smuggling - फोटो : अमर उजाला

छावला इलाके में शुक्रवार देर रात मवेशियों की चोरी कर भाग रहे गिरोह के बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। भागने के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर पथराव कर गोली चला दी।

delhii police followed cattles smugglers for 10 km after 20 round firing arrested them with cattle
cattle smuggling - फोटो : अमर उजाला

जवाबी फायरिंग में एक बदमाश जख्मी हो गया। दोनों ओर से करीब 20 राउंड गोली चली। 10 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने बदमाशों के वाहन के टायर में गोली मार दी। टायर फटने की वजह से बदमाश वाहन से उतर कर भागने लगे।  पुलिस टीम ने पीछा कर दो बदमाशों को दबोच लिया। जबकि अन्य बदमाश फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों की पहचान गांव सोनध मेवात निवासी लियाकत (26) और गांव सुनारी मेवात निवासी जान मोहम्मद (30) के रूप में हुई है। 

delhii police followed cattles smugglers for 10 km after 20 round firing arrested them with cattle
cattle smuggling - फोटो : अमर उजाला

जिला पुलिस उपायुक्त शिबेश सिंह ने बताया कि बदमाशों के पथराव में दो पुलिसकर्मी व एक शिकायतकर्ता जख्मी हो गया। जबकि एक बदमाश गोली लगने से जख्मी हुआ है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक टाटा वाहन, छह मवेशी बरामद किए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात 2:30 बजे सेक्टर एक द्वारका निवासी छोटू महतो ने पुलिस को फोन कर बताया कि कुछ बदमाश टाटा वाहन पर मवेशी लादकर भाग रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि बदमाशों ने विरोध करने पर छोटू पर पथराव कर भागे हैं। पीसीआर कर्मी बदमाशों के भागने की दिशा में पीछा शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhii police followed cattles smugglers for 10 km after 20 round firing arrested them with cattle
cattle smuggling - फोटो : अमर उजाला

उनके साथ शिकायतकर्ता भी अपनी कार से बदमाशों के पीछे भागे। कुछ दूर जाने पर पुलिस को बदमाशों का टाटा वाहन दिख गया। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने के लिए कहा लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। पीसीआर ने स्थानीय पुलिस को वायरलेस मैसेज से अलर्ट कर दिया। गोयला डेयरी के स्थानीय पुलिस ने पिकेट लगा दिया। लेकिन बदमाशों ने अपने वाहन से पिकेट को टक्कर मारते हुए भागने लगे। बदमाशों ने पिकेट पर तैनात होमगार्ड जवान को पत्थर मारकर जख्मी कर दिया। उसके बाद बदमाश पुलिस टीम पर गोली चलाने लगे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। पुलिसकर्मियों ने बदमाशों के वाहन के टायर पर गोली चला दी। टायर में गोली लगने के बाद बदमाश वाहन से उतरकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दो बदमाशों को दबोच लिया। लियाकत नाम के बदमाश के दोनों पैर में गोली लगी थी। दीवार पर चढ़कर भाग रहे एक बदमाश को पकड़ने के दौरान एक पुलिसकर्मी जख्मी हो गया। सभी जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
delhii police followed cattles smugglers for 10 km after 20 round firing arrested them with cattle
cattle smuggling - फोटो : अमर उजाला
गैंग के सरगना पर दर्ज हैं दस डकैती के मामले 
पकड़े गए बदमाशों ने खुलासा किया है कि गैंग के सदस्य मेवात से मवेशी चोरी करने के लिए दिल्ली आए थे। वारदात में इस्तेमाल वाहन गांव बाउला निवासी तलीम का है। जिसे उसने इरशाद को बेच दिया है। इरशाद वाहन लेकर मवेशी चोरी करने के लिए आया था। ताउरू गैंग का सरगना है और उस पर डकैती के दस मामले दर्ज हैं। बदमाशों के मुताबिक वारदात में उनके साथ हारिश मोहम्मद, ताउरू, मुन्ना, राहिल और जान मोहम्मद शामिल थे। जान मोहम्मद पर भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम को मेवात रवाना कर दिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed