{"_id":"5d941db08ebc3e015105c341","slug":"eyewitness-revealed-in-ragini-singer-sushma-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रागनी गायिका सुषमा हत्याकांड में सामने आया चश्मदीद, बोला-मदद के लिए चीखते रहे, पर कोई नहीं आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रागनी गायिका सुषमा हत्याकांड में सामने आया चश्मदीद, बोला-मदद के लिए चीखते रहे, पर कोई नहीं आया
Wed, 02 Oct 2019 09:16 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 02 Oct 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
रागिनी गायक सुषमा की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थानाक्षेत्र स्थित मित्रा सोसायटी के पास जहांगीरपुर की रागनी गायिका सुषमा हत्याकांड में चश्मदीद सामने आया है। दरअसल, वारदात के दौरान सुषमा की कार खुर्जा के कलेना गांव निवासी सचिन चला रहा था। सचिन ने बताया सुषमा के अलावा कार में एक महिला कलाकार और मौजूद थीं। जैसे ही वह सोसायटी के अंदर पहुंचे, तभी हमलावरों ने उन्हें तीन से चार गोलियां मार दीं। सचिन ने बताया कि वारदात के बाद कोई भी उनकी मदद को नहीं पहुंचा।
रागिनी गायक सुषमा की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
किसी ने मदद को आगे हाथ नहीं बढ़ाया। उसने और कार में मौजूद दूसरी महिला कलाकार ने सुषमा को अस्पताल पहुंचाया। सचिन ने बताया कि भाजपा कार्यालय में सदस्यता की बात होने के बाद सुषमा मंगलवार को वहां होल्डिंग आदि तैयार कराने की बात करने गई थीं। इस दौरान पर कोतवाली देहात में पुराने केस के सिलसिले में अभी प्रगति जानने पहुंची थीं।
रागिनी गायक सुषमा की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
गांव में चल रहा था जमीन का विवाद
सुषमा का गांव में जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था। परिजनों ने बताया कि इसके अलावा भी उसकी प्रसिद्धि से कुछ लोग ईर्ष्या करने के साथ रंजिश भी मानने लगे थे। ऐसे में सुषमा कई बार पुलिस को शिकायत देकर जान का खतरा बता चुकी थीं। यही कारण था कि सुषमा राजनीति में अपनी पकड़ बनाना चाहती थी।
सुषमा का गांव में जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था। परिजनों ने बताया कि इसके अलावा भी उसकी प्रसिद्धि से कुछ लोग ईर्ष्या करने के साथ रंजिश भी मानने लगे थे। ऐसे में सुषमा कई बार पुलिस को शिकायत देकर जान का खतरा बता चुकी थीं। यही कारण था कि सुषमा राजनीति में अपनी पकड़ बनाना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सुषमा के पहले पति से 4 साल पहले तलाक की जानकारी मिली है। यह भी पता चला है कि सुषमा गजेंद्र भाटी नाम के एक व्यक्ति के साथ सहमति संबंध में थीं। बुलंदशहर कोतवाली देहात में भी उन्होंने हत्या की कोशिश का केस दर्ज कराया था। कई कोणों से केस की जांच की जा रही है। कई ठोस सुराग लगे हैं, जल्द खुलासा किया जाएगा।
- वैभव कृष्ण, एसएसपी गौतमबुद्ध नगर
- वैभव कृष्ण, एसएसपी गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
रागिनी गायक सुषमा की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थानाक्षेत्र स्थित मित्रा सोसायटी के पास बाइक सवार दो हमलावरों ने जहांगीरपुर की रागनी गायिका सुषमा की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के समय हमलावर हेलमेट लगाए हुए थे। इससे कोई उनका चेहरा नहीं देख पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच पड़ताल की। करीब तीन से चार गोली लगने के बाद सुषमा को अस्पताल ले जाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुषमा पर 19 अगस्त को भी हमला हुआ था।