{"_id":"5afd3bd24f1c1bd2408b5fab","slug":"family-who-went-to-bury-their-dead-girl-lost-their-two-boys-also-after-drowning-in-hindon-river-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PICS: बच्ची का शव दफनाने गया था परिवार, नहीं पता था मौत कर रही है इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PICS: बच्ची का शव दफनाने गया था परिवार, नहीं पता था मौत कर रही है इंतजार
Thu, 17 May 2018 01:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 17 May 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
three drown in hindon
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
धेवती के शव को दफनाने गए परिवार को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि जहां वो जा रहे हैं वहां मौत बाहें फैलाए घर के चिरागों का इंतजार कर रही है। धेवती को सुपुर्द-ए-खाक भी नहीं किया था और परिवार पर एक उससे भी बड़ा कहर टूट पड़ा।
2 of 5
three drown in hindon
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों के साथ भांजी का शव दफनाने गए दो सगे भाइयों की नहाते समय हिंडन नदी में डूबने से मौत हो गई, जबकि एक बच्चा लापता हो गया। वहीं, आसपास खड़े लोगों ने नौ साल के एक बच्चे को बचा लिया। हादसे में एक ही घर के दो चिराग बुझ जाने से कोहराम मचा है।
3 of 5
three drown in hindon
- फोटो : अमर उजाला
नंदग्राम की नई बस्ती में रहने वाले इलियास व जरीना की धेवती सोनम (4) की मंगलवार को बीमारी के कारण मौत हो गई थी। उसका शव दफनाने के लिए परिजन दोपहर करीब ढाई बजे आश्रम रोड नंदग्राम के सामने हिंडन किनारे दफनाने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
three drown in hindon
- फोटो : अमर उजाला
उनके साथ जरीना का बड़ा बेटा सलीम (16), छोटा बेटा अलीम (11), पड़ोसी रेखा का बेटा रितिक (10), दिलशाद उर्फ ढिल्लू (9) समेत कई बच्चे भी गए थे। परिजन शव को दफनाने लगे और चारों नहाने के लिए हिंडन नदी में उतर गए।
विज्ञापन
5 of 5
three drown in hindon
- फोटो : अमर उजाला
वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। परिजन उन्हें बचाने को दौड़े और दिलशाद को बचा लिया। सलीम, अलीम व रितिक डूब गए। गोताखोरों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सलीम व अलीम का शव बरामद कर लिया। एसओ सिहानी गेट विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि अब बुधवार को फिर से रितिक को तलाश किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।