{"_id":"6a96d4a5cc818cfe5f02fcec","slug":"administration-seals-toll-plaza-after-deaths-of-six-pilgrims-on-kmp-expressway-2026-09-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केएमपी पर छह मौतों का जिम्मेदार कौन?: प्रशासन ने शराब का ठेका किया सील, अवैध अहाते और कटों पर भी गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएमपी पर छह मौतों का जिम्मेदार कौन?: प्रशासन ने शराब का ठेका किया सील, अवैध अहाते और कटों पर भी गिरी गाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: विकास कुमार
Updated Tue, 01 Sep 2026 07:25 PM IST
सार
छह लोगों की जान जाने के बाद प्रशासन ने एक्सप्रेसवे के आसपास संचालित शराब ठेकों की भी जांच शुरू कर दी। उपायुक्त ने स्वयं मौके पर पहुंचकर ठेकों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को नियमित जांच के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी शराब ठेके लाइसेंस की शर्तों और निर्धारित नियमों के अनुसार ही संचालित होने चाहिए।
विज्ञापन
1 of 7
केएमपी एक्सप्रेसवे पर हादसे में छह लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के हुए सड़क हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत और 15 के घायल होने के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आया। हादसे के बाद उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच की और एक्सप्रेसवे के आसपास संचालित गतिविधियों को लेकर संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए।
2 of 7
घटनास्थल पर मौजूद शराब का ठेके सील
- फोटो : अमर उजाला
शराब का ठेका सील
इसी दौरान घटनास्थल के पास स्थित शराब ठेके की जांच की गई। अनियमितताएं मिलने पर उपायुक्त ने ठेके को सील कर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने प्रशासनिक और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर हादसे के कारणों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि केएमपी और केजीपी एक्सप्रेसवे पर सड़क सुरक्षा से जुड़े निर्धारित नियमों और मानकों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संभावित दुर्घटना वाले स्थानों की पहचान कर वहां सुरक्षा के जरूरी इंतजाम समयबद्ध तरीके से किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
3 of 7
दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को लेकर जाते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद शराब ठेकों की जांच
छह लोगों की जान जाने के बाद प्रशासन ने एक्सप्रेसवे के आसपास संचालित शराब ठेकों की भी जांच शुरू कर दी। उपायुक्त ने स्वयं मौके पर पहुंचकर ठेकों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को नियमित जांच के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी शराब ठेके लाइसेंस की शर्तों और निर्धारित नियमों के अनुसार ही संचालित होने चाहिए। घटनास्थल के पास स्थित एक शराब ठेके में अनियमितताएं मिलने पर उसे सील करने, एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने और मौके पर उपलब्ध डीवीआर को कब्जे में लेने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा वहां खड़ी बिना नंबर की मोटरसाइकिल और टेंपो को भी जब्त करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मौके पर मौजूद शराब का ठेका
- फोटो : अमर उजाला
अवैध अहाते और अवैध कटों पर भी गिरी गाज
उपायुक्त ने शराब ठेकों पर संचालित अवैध अहातों को तत्काल हटाने और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही केएमपी और केजीपी एक्सप्रेस-वे पर बने अवैध कटों को भी तुरंत बंद करवाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे पर किसी भी स्थान पर वाहनों की अनधिकृत पार्किंग नहीं होनी चाहिए। सड़क किनारे खड़े वाहन हादसों का बड़ा कारण बन सकते हैं, इसलिए ऐसे वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
5 of 7
हादसे में जान गंवाले वाले
- फोटो : अमर उजाला
टोल प्वाइंट पर भी मिली अनियमितता
उपायुक्त ने खखीलपुर टोल प्वाइंट का भी निरीक्षण किया। यहां अनियमितताएं मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और टोल कर्मचारियों को फटकार लगाई तथा सभी निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक्सप्रेसवे पर विज्ञापन लगाने को लेकर भी निर्धारित मानकों की पालना सुनिश्चित करने को कहा। इससे पहले पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने भी हादसे को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया था। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और घटनास्थल के पास स्थित शराब ठेके पर बने अवैध अहाते को भी तुड़वाया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।