सब्सक्राइब करें

Kanwar Yatra: सुरक्षा के मद्देनजर कांवड़ियों के वेष में तैनात रहेगी पुलिस, शिविरों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 14 Jul 2022 08:49 PM IST
विज्ञापन
in view of security police deployed in guise of kanwariyas cctv cameras installed in the camps
कांवड़िया - फोटो : पीटीआई

कांवड़ यात्रा के दौरान शहर से गुजरने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा में 1500 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने कार्यालय में सभी डीसीपी, एसीपी की बैठक ली। यात्रा के दौरान कुछ पुलिस कर्मी कांवड़ियों के वेष में भी तैनात रहेंगे। एसीपी और थाना प्रभारी अपने इलाके में लगातार गश्त करेंगे। 


 

Trending Videos
in view of security police deployed in guise of kanwariyas cctv cameras installed in the camps
अधिकारियों के साथ बैठक करते विकास अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद से होकर पलवल, यूपी, राजस्थान, मध्यप्रदेश के लिए श्रद्धालु निकलते हैं। यात्रा की सुरक्षा के लिए 23 नाके लगाए जाएंगे। प्रत्येक नाके पर आठ पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। सुबह चार से 10 बजे और शाम 4 बजे से 10 बजे तक पीक ऑवर ड्यूटी तय की गई है। इस दौरान गश्त लगाना अनिवार्य होगा। कांवड़ियों के लिए लगाए गए शिविरों में दो महिला व दो पुरुष पुलिसकर्मी नियुक्त किए गए हैं। शिविरों के पास बैरिकेड व रस्से लगाए जाएंगे। यात्रा के दौरान शहर में सभी भारी वाहन के लिए नो एंट्री रहेगी। भारी वाहन रात्रि 11 बजे से सुबह चार बजे तक ही चलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
in view of security police deployed in guise of kanwariyas cctv cameras installed in the camps
कांवड़ लेकर जाते कांवड़िया - फोटो : अमर उजाला

इन स्थानों पर लगाए जाएंगे नाके
कांवड़ यात्रा को लेकर आगरा कैनाल मार्ग पर नाका दुर्गा बिल्डर, सेहतपुर पल्ला पुल, एत्मादपुर पुल, कटपूला गांव मवई, सेक्टर-29 पुल, खेड़ीपुल, सेक्टर-17 पुल, सेक्टर-14 पुल, बीपीटीपी पुल, बड़ौली पुल, सेक्टर-8 पुल, तिगांव पुल, आईएमटी, चंदावली पुल, बाईपास रोड पर जाट चौक, मलेरना चौक तथा जाजरु चौक। मथुरा रोड़ पर साहपुर मोड़, प्याला मोड़ और सीकरी चौकी पर नाके लगाए जाएंगे। इसके साथ कुडंली- गाजियाबाद-पलवल रोड पर स्पेशल मोबाइल टीम गश्त करेगी। बदरपुर बॉर्डर से कैली बाई पास से सीकरी बॉर्डर और दुर्गा बिल्डर गेट से मलेरना पुल तक आठ स्पेशल मोबाइल टीमों की ड्यूटी लगाई गई है।

in view of security police deployed in guise of kanwariyas cctv cameras installed in the camps
कांवड़ लाते शिव भक्त - फोटो : अमर उजाला

सीसीटीवी कैमरे व एंबुलेंस को होना अनिवार्य
यात्रा के दौरान डीसीपी ट्रैफिक सभी ट्रैफिक ड्यूटी के प्रभारी होंगे। प्रत्येक नाके पर सीसीटीवी कैमरे व लाइट का प्रबंध, महिला/पुरुष शौचालय का पूर्ण प्रबंध कराना सुनिश्चित करेंगे। कांवड़ मार्ग पर किसी प्रकार की रुकावट होने पर तुरंत समाधान कराया जाएगा। यात्रा की सुरक्षा को लेकर क्रेन, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी। हिंसक घटना से निपटने के लिए 10 पुलिसकर्मियों की टीम कांवड़ियों की वेशभूषा में पुलिस लाइन और प्रत्येक शिविर में सादी वर्दी में गश्त पर रहेगी।

विज्ञापन
in view of security police deployed in guise of kanwariyas cctv cameras installed in the camps
कांवड़ - फोटो : अमर उजाला

प्रत्येक थाने में हेल्प डेस्क
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कांवड़ यात्रा पंजीकरण के लिए प्रत्येक थाना में हेल्प डेस्क शुरू किया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व आवश्यक जानकारी एकत्रित करने के लिए सभी थाना व चौकी प्रभारी को निर्देश दिए है। कांवड़ यात्रा पर जाने से पहले सभी श्रद्धालु संबंधित थाना व चौकियों में अपना नाम, पता, फोन नंबर आदि की पूर्ण जानकारी देकर जाएं। श्रद्धालु उत्तराखंड पुलिस के ऑनलाइन पोर्टल https://policecitizenportal.uk.gov.in/Kavad पर पंजीकरण कराने का बाद ही यात्रा करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed