फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरसों से दिलों में सुलग रही थी बदले की आग, पूरे गांव को दिखाया आतंक का नंगा नाच

Thu, 28 Sep 2017 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 28 Sep 2017 04:49 PM IST
विज्ञापन
five people killed in faridabad after two group clash
murder in faridabad - फोटो : अमर उजाला

पूरे गांव में पसरा मातमी सन्नाटा और रह-रह कर आती हैं सिर्फ महिलाओं के चीखने की आवाजें गूंज रही थी। ये माहौल दिल्ली से सटे फरीदाबाद के गांव पलवली में रविवार की उस खूनी रात का है जहां कुल 20 मिनट में पांच लाशें बिछा दी गई। ऐसा दर्दनाक हादसा कि जिसने भी सुना उसके रोंगटे खड़े कर हो गए। 


 



 

five people killed in faridabad after two group clash
murder in faridabad - फोटो : अमर उजाला

रविवार रात को 9:15 से लेकर 9:40 के बीच का समय हो रहा था। रात का अंधेरा पसरा था तभी तलवारों और बंदूकों से लैस करीब 20 लोग फायरिंग करते हुए गली में घुसे और सबसे पहले एक घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलते ही वो घर में घुस गए और सामने दिखे तीन मर्दों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 
 

five people killed in faridabad after two group clash
murder in faridabad - फोटो : अमर उजाला

कातिलों की प्यास इससे भी नहीं बुझी तो बाहर निकलते ही उन्होंने बगल वाले घर पर धावा बोल दिया और जो भी सामने आया उस पर टूट पड़े। इस तरह से बारी बारी से वो परिवार के निहत्थे मर्दों को खीचते रहे और उन्हें निशाना बनाते गए। हमलावरो ने एक ही परिवार के नौ लोगों को गोली मारी जिसमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार की हालत गंभीर है जो अस्पताल में भर्ती हैं।  
गांववालों को कहना है कि हमलावरों के हाथ में लाइसेंसी बंदूक के अवैध असलहे तलवार सरिया और लाठियां भी थीं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
five people killed in faridabad after two group clash
murder in faridabad - फोटो : अमर उजाला

इस खूनी खेल को कितनी बेरहमी से अंजाम दिया गया उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पलवली गांव की ये गली खून से रंग गई है। एक के बाद एक बसे चार परिवारों के घर के बाहर रविवार को फैला खून सुबह होते-होते जम गया और पपड़ी बनकर उखडने लगा।

आमतौर पर हमला करने के बाद घायल व्यक्ति भागने की कोशिश करता है लेकिन इस गली में फैले खून के धब्बे बता रहे हैं कि हमलावरों ने न सिर्फ बेरहमी से उन्हें मारा बल्कि तब तक उन्हें पकड़े रखा जब तक उन्होंने दम नहीं तोड़ दिया। 

विज्ञापन
five people killed in faridabad after two group clash
murder in faridabad - फोटो : अमर उजाला

गांववलों को कहना है कि हमला पूरी तरह सोच समझकर और साजिशन किया गया क्योंकि एक दूसरे से सटे चार घरों पर रात में उस वक्त हमला किया गया जब उन्हें पता था कि घर के सारे सदस्य मौजूद हैं। साथ ही हमलावरों  ने खटखटा कर दरवाजा खुलवाया और एक-एक कर मर्दों को मौत के घाट उतार दिया। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed