फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रायन स्कूल हत्याकांड : 14 टीमों ने 5 घंटे तक किया क्राइम सीन री-क्रिएट, फिर निकाला यह परिणाम

Sun, 24 Sep 2017 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 24 Sep 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
forteen teams recreated crime scene of pradyuman thakur murder up to five hours
रायन इंटरनेशनल स्कूल - फोटो : अमर उजाला

भोंडसी के रायन इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युम्न के हत्या मामले में पुलिस अपने जांच से संतुष्ट नहीं है। मंगलवार को पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार की अगुवाई में पुलिस की 14 टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने पुलिस सीन को री-क्रिएट किया। पांच घंटे तक सभी टीम अलग-अलग पहलूओं पर जांच की। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसमें और भी अपराधी होने की संभावना को देखते हुए सभी पहलूओं को दोबारा से टटोला जा रहा है।

forteen teams recreated crime scene of pradyuman thakur murder up to five hours
ryan school - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने आरोपी अशोक को भी मंगलवार को मौका-ए-वारदात पर ले गई और पूरे सीन के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। बता दें कि प्रद्युम्न की हत्या में स्कूल का बस कंडक्टर को गिरफ्तार कर 18 सितंबर तक जेल भेज दिया है।

forteen teams recreated crime scene of pradyuman thakur murder up to five hours
रायन इंटरनेशनल स्कूल - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को घटना स्थल पर आए एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अकिल मोहम्मद ने भी माना था कि इसमें कोई दूसरा आरोपी भी हो सकता है। इसके बाद पुलिस इस एंगल को तलाशने में जुटी हुई है। मंगलवार को जेल भेजने से पहले पुलिस आरोपी कंडेक्टर अशोक को स्कूल ले जाकर सीन री-क्रिएट कराया गया। जिसमें अशोक ने दोबारा से पूरी घटना को दोहराया गया था। अशोक के साथ एसएचओ सोहना मुकेश कुमार की टीम और एफएसएल टीम मौजूद थी। बच्चे की हत्या करने के बाद कैसे खून के धब्बे कहा तक पहुंचे और अशोक बाहर कैसे गया। इन सब बातों पर पुलिस ने अशोक के साथ एक घटें तक किया छानबीन चली।

विज्ञापन
विज्ञापन
forteen teams recreated crime scene of pradyuman thakur murder up to five hours
रायन इंटरनेशनल स्कूल - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने पूरी स्थिति को समझा है। सीन री-क्रिएट के दौरान और वारदात के बाद एफएसएल टीम ने वैज्ञानिक तरीके से जांच की है। पूरे दीवार पर स्प्रे मारकर खून के निशान ढूंढे गए और पैराबैगनी किरणों से फिंगर प्रिंट लिए गए हैं। इस मामले में अब डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी की जा रही है। एफएसएल टीम ने फोटो, फिंगरप्रिंट, कंपास और डिग्री के आधार पर जांच की है।

विज्ञापन
forteen teams recreated crime scene of pradyuman thakur murder up to five hours
प्रद्युम्न का घर - फोटो : अमर उजाला

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी वारदात के दौरान कहा खड़ा था? कितनी ताकत से प्रद्युम्न पर हमला किया और जब प्रद्युम्न आया तो वह कहां खड़ा था? आरोपी कहां से फरार हुआ? प्रद्युम्न बाहर कैसे आया? बाहर खून के निशान कितने ऊंचाई तक है? इन सभी की जांच के बाद एफएसएल टीम चार्ज शीट दाखिल होने से पहले शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed