फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गर्लफ्रेंड मौसी' की करतूत: 12 साल के प्रेम संबंध में संतोषी बनी बाधक तो बाथरूम में कर दी हत्या, खुद को बचाने के लिए रची ये साजिश

Wed, 11 May 2022 09:53 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 11 May 2022 09:53 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad dlf colony woman murder case revelation girlfriend of husband killed wife this is hoiw she showed it as loot and murder case
ghaziabad murder, dlf colony - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित डीएलएफ कॉलोनी में पांच मई को हुई विवाहिता संतोषी (21) की हत्या मुंहबोली मौसी शांति ने की थी। खुद को बचाने की कोशिश में वारदात को लूट के बाद हत्या का रूप देने के लिए वह घर से गहने और नकदी ले गई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लूटी गई रकम और गहने बरामद कर लिए। उसने पूछताछ में बताया कि संतोषी के पति संतोष से उसके प्रेम संबंध थे। संतोषी इसमें बाधा बन रही थी। इसलिए उसे रास्ते से हटाना चाहती थी। झगड़ा होने पर संतोषी ने जहरीला पदार्थ खा लिया तो प्रेम संबंध का राज खुलने से डर से गला घोंटकर उसकी जान ले ली।

Ghaziabad dlf colony woman murder case revelation girlfriend of husband killed wife this is hoiw she showed it as loot and murder case
मृतका संतोषी - फोटो : अमर उजाला

हत्या दिन में साढ़े तीन बजे की गई थी। रात आठ बजे संतोष ड्यूटी से लौटा तो उसे लगा कि लूट के बाद संतोषी की हत्या की गई है। उसने इसी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि संतोष और शांति के बीच 12 साल से प्रेम संबंध थे। 2009 में दिल्ली के पटपड़गंज में फैक्टरी में काम करने के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद से दोनों डीएलएफ के फ्लैट में साथ ही रहते थे, लेकिन इस रिश्ते को लोगों के सामने जाहिर नहीं करते थे। संतोष ने शीला को अपनी मुंहबोली मौसी बता रखा था। फरवरी 2022 में परिजनों ने संतोष की शादी उत्तराखंड के ज्वालापुर के विष्णुलोक निवासी संतोषी से करा दी।

Ghaziabad dlf colony woman murder case revelation girlfriend of husband killed wife this is hoiw she showed it as loot and murder case
आरोपी मौसी और पति संतोष - फोटो : अमर उजाला

संतोष उसे डीएलएफ में ले आया। यहीं पर उसकी मां पद्मावती आ गई। संतोष मूल रूप से ओडिशा का है। संतोषी शांति को मौसी ही कहती थी, लेकिन वह कुछ ही दिन में दोनों के रिश्ते की सच्चाई को भांप गई। उसने पति को वश में करने की कोशिश की तो शांति को यह बर्दाश्त नहीं हुआ। वह मूल रूप से अल्मोड़ा के डोंगरी गांव की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad dlf colony woman murder case revelation girlfriend of husband killed wife this is hoiw she showed it as loot and murder case
वारदात के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

झगड़े के बाद ली थी जान
पांच मई की सुबह संतोष के ड्यूटी पर पटपड़गंज की फैक्टरी चले जाने के बाद शांति और संतोषी में झगड़ा हुआ। शांति ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने संतोषी से कहा कि वह संतोष का ध्यान नहीं रखती है। वह कई बार भूखा ही काम पर चला जाता है। इस पर पहले कहासुनी और फिर झगड़ा हो गया। इसके बाद गुस्से में संतोषी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसके मुंह से झाग आने लगे। पद्मावती दूसरे कमरे में थी। शांति ने बताया कि वह संतोषी को घसीटकर बाथरूम में ले गई। उसे डर था कि अगर पुलिस आई तो राज खुल जाएगा,  इसलिए तार से उसका गला घोंट दिया।

विज्ञापन
Ghaziabad dlf colony woman murder case revelation girlfriend of husband killed wife this is hoiw she showed it as loot and murder case
बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

छेनी से तोड़ी थी अलमारी
संतोषी की मौत के बाद शांति ने छेनी से अलमारी तोड़ी और उसमें से 50 हजार नकदी और गहने निकाले। वह इन्हें ले गई। इससे पहले घर का सामान बिखेर दिया ताकि पुलिस आए तो मामला लूट के बाद हत्या का लगे। पद्मावती बालकनी में थी, उसे वहीं पर बंद कर दिया था। नकदी और गहने अपने जानकार के पास रख दिए थे। पुलिस ने 49 हजार 300 रुपये और गहने बरामद कर लिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed