{"_id":"688206422be0d8301a09c941","slug":"up-news-accused-harshvardhan-jain-was-in-contact-with-chandraswami-and-adnan-ghaziabad-news-2025-07-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: हर्षवर्धन जैन का चंद्रास्वामी से कनेक्शन...कारों और विदेशी घड़ियों का है शौकीन; पहले भी हो चुका गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हर्षवर्धन जैन का चंद्रास्वामी से कनेक्शन...कारों और विदेशी घड़ियों का है शौकीन; पहले भी हो चुका गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 24 Jul 2025 03:57 PM IST
सार
फर्जी दूतावास चलाने वाले नटवरलाल को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। राजनयिक सलाहकार से चार गाड़ियों में से तीन एक्सपायर मिलीं हैं। नटवरलाल कारों और विदेशी घड़ियों का शौकीन है। आरोपी का धर्मगुरु चंद्रास्वामी से भी कनेक्शन सामने आया है।
विज्ञापन
1 of 9
Harshvardhan Jain
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली से सटे गाजियाबादज में किराए के मकान सें काल्पनिक देशों के फर्जी दूतावास चलाने वाले नटवरलाल हर्षवर्धन जैन को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने आरोपी को गाजियाबाद के कविनगर इलाके से पकड़ा है। आरोपी हर्षवर्धन जैन खुद को काल्पनिक देशों का राजनयिक सलाहकार बताता था। आरोपी विदेशों में नौकरी और बिजनेस डील कराने का वादा करके लोगों से ठगी करता था। आरोपी का धर्मगुरु चंद्रास्वामी से भी कनेक्शन सामने आया है।
2 of 9
फर्जी दूतावास मामला
- फोटो : अमर उजाला
चंद्रास्वामी और अदनान खरगोशी के संपर्क में था आरोपी
एसटीएफ ने बताया कि वर्ष 2000 में आरोपी की लंदन में आरोपी की मुलाकात धर्मगुरु चंद्रास्वामी से हुई। चंद्रास्वामी ने साऊदी के आर्म्स डीलर अदनान खरगोशी व एहसान अली सैयद से मुलाकात कराई। लंदन में रहने के दौरान ही आरोपी ने एहसान अली के साथ मिलकर 12 से अधिक कंपनियां बनाई और उनका प्रयोग हवाला और दलाली के लिए किया। वर्ष 2006 में आरोपी दुबई के उमालकुइंन में जाकर बस गया।
3 of 9
फर्जी दूतावास
- फोटो : संवाद
इसमें उसकी मदद दुबई में रहने वाले चचेरे भाई ने की। वहां हैदराबाद निवासी शफीक और दुबई निवासी इब्राहीम अली बिन शारमा के साथ मिलकर और कंपनियों बना ली। आरोपी ने कंपनियों के माध्यम से विभिन्न देशों में काम दिलाने के नाम पर दलाली की। आरोपी वर्ष 2011 में दुबई से भारत आ गया। वर्ष 2012 में गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी के पास से एक सैटेलाइट फोन बरामद किया था। इसका मुकदमा कवि नगर थाने में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
गाजियाबाद में फर्जी दूतावास
- फोटो : संवाद
राजनयिक सलाहकार से मिलीं चार गाड़ियों में से तीन एक्सपायर
खुद को चार देशों का राजनयिक सलाहकार और दो देशों का राजदूत होने का दावा करने वाले हर्षवर्धन जैन के फर्जी दूतावास से एसटीएफ ने चार लग्जरी गाड़ियां बरामद की हैं। पुलिस ने चारों गाड़ियों की जांच पड़ताल की तो बरामद कारों में मर्सिडीज 19 वर्ष पुरानी तो दो हुंडई सोनाटा कार 16 और 17 साल पुरानी हैं। इनकी फिटनेस भी खत्म हो चुकी है। जबकि हुंडई गेट्ज पांच वर्ष पुरानी है। पुलिस और लोगों पर रसूखदार होने का दावा करने वाला नटवरलाल हर्षवर्धन विदेशी घड़ियों का भी शौकीन है। एसटीएफ ने दो स्वदेशी सहित 12 विदेशी घड़ियां भी बरामद की हैं।
विज्ञापन
5 of 9
गाजियाबाद में फर्जी दूतावास
- फोटो : संवाद
एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि चारों गाड़ियों में से तीन एक्सपायर हैं। वास्तविक नंबर प्लेट न होने से पुलिस चेकिंग में पकड़ में नहीं आईं। चारों लग्जरी गाड़ियों पर लगे विदेशी झंडे और विदेशी काउंसिल की नंबर प्लेट से पुलिस भी धोखा खा गई। हर्षवर्धन जैन ने पूछताछ में बताया कि मर्सिडीज उनके ससुर के नाम पर है और उन्होंने ही उपहार में दी थी। जबकि एक हुंडई सोनाटा उनकी पत्नी डिंपल जैन के नाम पर है और दूसरी उनके साले के नाम पर है। हुंडई गेट्ज कार का वह स्वयं मालिक है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।