सब्सक्राइब करें

पीड़िता की आपबीती: सहकर्मी ने तीन साल तक किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, इस वजह से सब सहती रही

संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 23 Sep 2022 10:11 PM IST
विज्ञापन
girl misdeed by a colleague for three years in DLF Phase three of Gurugram
girl demo - फोटो : फाइल फोटो

राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में युवती के साथ दरिंदगी का घिनौना मामला सामने आया है। यहां एक निजी कंपनी में कर्मचारी ने अपनी सहकर्मी से गन प्वाइंट पर लेकर तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। युवती ने विरोध किया तो कर्मचारी शादी का झांसा देने लगा। इसी बीच युवती गर्भवती हो गई तो आरोपी ने युवती का गर्भपात करा दिया। अब युवती ने जब शादी की बात की तो आरोपी ने इनकार कर दिया। जिस पर पीड़िता ने मामले की शिकायत से की है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

Trending Videos
girl misdeed by a colleague for three years in DLF Phase three of Gurugram
dlf police, haryana police - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस के अनुसार युवती की शिकायत पर डीएलएफ थाना फेज-3 ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के साथ अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
girl misdeed by a colleague for three years in DLF Phase three of Gurugram
हरियाणा पुलिस, Haryana police - फोटो : फाइल फोटो

थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मूल रूप से हिसार निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह डीएलएफ थाना क्षेत्र-3 में रहती है और एक निजी कंपनी में काम करती है।

girl misdeed by a colleague for three years in DLF Phase three of Gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

युवती ने बताया कि कंपनी में सहकर्मी अम्लान हर्ष से दोस्ती करीब तीन साल पहले हुई थी। तभी से आरोपी गन प्वाइंट पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने लगा। युवती ने विरोध किया तो आरोपी शादी करने की बात कहने लगा, जिससे वह सबकुछ चुपचाप सहती रही। युवती ने बताया कि जब आरोपी से शादी की बात की तो आरोपी ने शादी करने करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed