फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Train Derails in Delhi : मालगाड़ी की रफ्तार भी नहीं थी अधिक, फिर कैसे पलटीं बोगियां; भयावह हैं तस्वीरें

Sat, 17 Feb 2024 10:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 17 Feb 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Goods train derails near Sarai Rohilla railway station delhi
घनी आबादी वाले क्षेत्र में हादसे से दहशत में थे लोग - फोटो : जी पाल/अमर उजाला

घनी आबादी वाले क्षेत्र के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की बोगियां पलटने से अफरातफरी मच गई। ट्रैक के पास सैकड़ों झुग्गियां बनी हुई हैं। लोगों को लगा कि बोगियों के नीचे कई लोग दब गए हैं। दोपहर का वक्त होने से बच्चे और कई लोग ट्रैक के नजदीक थे। ऐसे में लोग दहशत में आ गए। दिल्ली में ऐसा हादसा पहली बार हुआ है जहां मालगाड़ी की बोगियां पटरी से उतरने से किसी की मौत हुई हो।

Goods train derails near Sarai Rohilla railway station delhi
घनी आबादी वाले क्षेत्र में हादसे से दहशत में थे लोग - फोटो : जी पाल/अमर उजाला

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर के समय सब कुछ सामान्य था। मालगाड़ी की रफ्तार भी अधिक नहीं थी। जैसे ही ट्रेन जखीरा फ्लाईओवर के नीचे पहुंची एक के बाद एक बोगियां पटरी से उतरने लगीं। आवाज सुनकर झुग्गियों से सभी लोग बाहर निकल आए। ट्रेन के रुकते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस समेत अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंच गई। रेलवे की तरफ से राहत व बचाव के लिए विशेष ट्रेन भी घटनास्थल पर भेजी गई।

Goods train derails near Sarai Rohilla railway station delhi
घनी आबादी वाले क्षेत्र में हादसे से दहशत में थे लोग - फोटो : जी पाल/अमर उजाला

हादसे के कई वीडियो हो वायरल
हादसे के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें तेज आवाज के साथ बोगियों के पटरी से उतरते हुए देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Goods train derails near Sarai Rohilla railway station delhi
घनी आबादी वाले क्षेत्र में हादसे से दहशत में थे लोग - फोटो : जी पाल/अमर उजाला
दिल्ली में पूर्व में हुए हादसे...
- 13 फरवरी को पटेल नगर रेलवे स्टेशन पर खाली खड़ी ट्रेन के कोच में आग लग गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
-03 सितंबर 2023 को प्रगति मैदान के पास लोकल इएमयू ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। ट्रेन पलवल से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जा रही थी। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
-06 अक्टूबर 2023 को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के नजदीक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई। कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed