फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Alipur Fire: एक चिंगारी बन गई 11 लोगों की चिता, कई दिन पहले रखी गई मौत की पटकथा; खुलासे जान हर कोई हैरान

Fri, 16 Feb 2024 10:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 16 Feb 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Delhi Alipur Fire 12 thousand liters of chemical ordered from make paint in factory
अलीपुर अग्निकांड - फोटो : भूपिंदर सिंह

दिल्ली के अलीपुर इलाके में अवैध पेंट फैक्टरी में आग लगने से हुई 11 लोगों की मौत की पटकथा कई दिन पहले रखी गई थी। फैक्टरी संचालक को पेंट बनाने के लिए भारी मात्रा में ऑर्डर मिला था। ऐसे में उसने कुछ दिन पहले पेंट बनाने के लिए एक अति ज्वलनशील केमिकल करीब 12 हजार लीटर की मात्रा में मंगवाया था। इस केमिकल को लोहे और प्लास्टिक के ड्रम के अलावा फैक्टरी परिसर में जमीन में बने कई टैंकों में भी रखा था। ऐसे में आग लगने के दौरान भीषण तबाही हुई। जहां पर जमीन में टैंक बने थे वहां पर सबसे ज्यादा मौतें हुईं।

Delhi Alipur Fire 12 thousand liters of chemical ordered from make paint in factory
अलीपुर अग्निकांड - फोटो : भूपिंदर सिंह

हादसे में जान गंवाने वाले बृज किशोर के रिश्तेदार ने बताया कि केमिकल से भरे ड्रम को रखने के लिए फैक्टरी में लोहे के रैक बनाए जा रहे थे। इसके लिए फैक्टरी के गेट के पास वेल्डिंग का काम चल रहा था। पास में केमिकल के ड्रम भी रखे थे। ऐसे में वेल्डिंग की चिंगारी से पास में रखे केमिकल के ड्रम में आग लगी। शुरू में इसे बुछाने की कोशिश की गई लेकिन स्थिति बिगड़ गई और कुछ मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। एक के बाद एक ड्रम में विस्फोट हुए। ड्रम में आग लगते ही केमिकल मुख्य गेट से बाहर गलियों से लेकर नालियों तक में फैल गया। जिससे आग अन्य घरों तक पहुंची।

Delhi Alipur Fire 12 thousand liters of chemical ordered from make paint in factory
अलीपुर अग्निकांड - फोटो : भूपिंदर सिंह

मुख्य गेट पर ताला लगाकर होता था काम...
फैक्टरी जहां पर संचालित हो रही थी वह संघन आबादी और संकरी गलियों वाला क्षेत्र है। फैक्टरी तीन तरफ से बंद थी। चौड़ाई कम और लंबाई ज्यादा थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह फैक्टरी करीब 30 वर्ष से चल रही थी, लेकिन हाल के दिनों में यहां से केमिकल की बदबू अधिक आ रही थी। फैक्टरी के मुख्य गेट के साथ एक छोटा गेट बना हुआ है। मुख्य गेट को ताला लगाकर अंदर काम होता था। भीषण अग्निकांड में पूरी फैक्टरी ढह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Alipur Fire 12 thousand liters of chemical ordered from make paint in factory
अलीपुर अग्निकांड - फोटो : भूपिंदर सिंह

कर्मचारियों का खराब हो रहा था स्वास्थ्य...
बेहद ज्वलनशील केमिकल से पेंट बनाने के दौरान फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारियों का स्वास्थ्य खराब हो रहा था। वहां काम के दौरान सुरक्षा आदि के बचाव का भी कोई साधन नहीं था। न तो मास्क था और न ही आग लगने के दौरान बचाव के कोई उपकरण। हादसे में मारे गए बृज किशोर की कई दिनों से आंखों में जलन हो रही थी। उन्होंने इसके लिए दवाई भी खरीदी थी। बृज किशोर के रिश्तेदार ने बताया कि आंखों में जलन को लेकर जब फैक्टरी मालिक को बताया गया तो उसने इस पर ध्यान नहीं देने और मन लगाकर काम करने की बात कही।

विज्ञापन
Delhi Alipur Fire 12 thousand liters of chemical ordered from make paint in factory
अलीपुर अग्निकांड - फोटो : भूपिंदर सिंह/अमर उजाला

कड़ी कार्रवाई की जाएगी
पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह देखा जा रहा है कि फैक्टरी किसके नाम है। मालिक कौन है। ये भी देखा जा रहा है कि हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed