फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेमौसम बरसे बदरा: Delhi-NCR में बारिश के साथ गिरे ओले, पांच डिग्री लुढ़का तापमान; 21 तक ऐसा ही बना रहेगा मौसम

Sat, 18 Mar 2023 07:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 18 Mar 2023 07:48 PM IST
सार

मौसम विभाग ने 19 व 20 मार्च को बारिश व आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम का यह बदलाव 21 मार्च तक जारी रहेगा। 

विज्ञापन
Hail fell with rain in Delhi-NCR temperature dropped by five degrees weather will remain like this till 21 mar
दिल्ली में हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला

उत्तर भारत समेत दिल्ली एनसीआर में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में कई जगह हल्की से तेज बारिश व कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। इस कारण से मौसम सुहावना हो गया और लोग गर्मी भूल गए। सुबह से शाम तक रूक-रुक के होती रही हल्की बारिश व तेज हवा ने तापमान को भी लुढ़का दिया। मौसम में हुए इस बदलाव के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक लुढ़क गया।

Hail fell with rain in Delhi-NCR temperature dropped by five degrees weather will remain like this till 21 mar
दिल्ली में हुई बेमौसम बारिश - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में सुबह से आसमान में काले बादलों ने डेरा डाला हुआ था, साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। 10 बजे के बाद कई इलाकों में तेज व कुछ में हल्की बारिश हुई। इस कारण से शनिवार को अधिकतम तापमान लुढ़कर 25.3 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 18.2 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि शुक्रवार तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर था। तापमान में गिरावट के कारण ठिठुरन का अहसास हुआ। अमूमन 18 मार्च से 21 मार्च तक तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहता है।

Hail fell with rain in Delhi-NCR temperature dropped by five degrees weather will remain like this till 21 mar
बारिश का लुत्फ उठाते लोग - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 2.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश आयानगर में 8.4, पालम में 3.3, लोदी रोड में 3 मिमी बारिश दर्ज हुई। एनसीआर की बात की जाए तो गुरूग्राम में सर्वाधिक 38.5 मिमी बारिश दर्ज हुई। नोएडा में 4.5, फरीदाबाद में 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hail fell with rain in Delhi-NCR temperature dropped by five degrees weather will remain like this till 21 mar
बारिश के बाद हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग ने पहले ही ओलावृष्टि और बारिश को लेकर पूर्वानुमान जताया था। विभाग ने 19 व 20 मार्च को बारिश व आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम का यह बदलाव 21 मार्च तक जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रहने की संभावना है। साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। इसके बाद 22 मार्च से तापमान में एक डिग्री तक बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। 22 से 24 मार्च तक तापमान 30 डिग्री व 15-17 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed