{"_id":"6a108f5bb3f12dbe2200fb92","slug":"heatwave-continues-to-wreak-havoc-in-delhi-ncr-six-day-heatwave-alert-issued-2026-05-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कल का मौसम: अगले छह दिन खूब जलेगा दिल्ली-NCR, दिन ही नहीं रात को भी बह रहा पसीना; मौसम विभाग का अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल का मौसम: अगले छह दिन खूब जलेगा दिल्ली-NCR, दिन ही नहीं रात को भी बह रहा पसीना; मौसम विभाग का अलर्ट जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Fri, 22 May 2026 10:49 PM IST
सार
बढ़ती गर्मी के बीच बिजली की मांग इस सीजन के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को दिल्ली की अधिकतम बिजली मांग 8231 मेगावाट दर्ज की गई। इस साल पहली बार बिजली की मांग 8000 मेगावाट के पार पहुंची है।
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली में गर्मी तोड़ रही रिकॉर्ड
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्से इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है और फिलहाल राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लू चलेगी और तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं दिन के साथ रात की गर्मी भी लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। न्यूनतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
2 of 6
दिल्ली में भीषण गर्मी और लू और चिलचिलाती धूप से आपने आप को बचते लोग अपने चेहरे और सिर को गमछे से ढं
- फोटो : जी पाल
43.3 डिग्री दर्ज हुआ तापमान
शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि महसूस होने वाला तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा। राजधानी का रिज क्षेत्र सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री और न्यूनतम 28.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री और आयानगर में 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
3 of 6
दिल्ली में गर्मी से हाल बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
दिन के साथ साथ रातें भी गर्म
पिछले कुछ दिनों से दिल्ली भट्टी की तरह तप रही है। दिन के साथ-साथ रातें भी असामान्य रूप से गर्म बनी हुई हैं। गर्म हवाओं के कारण लोगों को राहत नहीं मिल पा रही। बुधवार को इस सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज की गई थी। बुधवार को न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। रात में तापमान बढ़ने से लोगों को उमस और गर्मी दोनों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दिल्ली में गर्मी से हाल बेहाल
- फोटो : PTI
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय...पर राहत की उम्मीद नहीं
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और पंजाब व उत्तर राजस्थान के ऊपर निचले स्तर पर एक मौसमी तंत्र बना हुआ है। यह अगले एक-दो दिन में दिल्ली के आसपास से गुजर सकता है। हालांकि इससे गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। इसके प्रभाव से धूलभरी आंधी और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। विभाग ने 28 मई तक तेज धूलभरी गर्म हवाएं चलने और कई इलाकों में लू की स्थिति बने रहने के आसार जताए हैं। 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर लेकर जाते उपभोक्ता
- फोटो : PTI
गर्मी में दिल्ली की बिजली मांग 8231 मेगावाट पहुंची
बढ़ती गर्मी के बीच बिजली की मांग इस सीजन के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को दिल्ली की अधिकतम बिजली मांग 8231 मेगावाट दर्ज की गई। इस साल पहली बार बिजली की मांग 8000 मेगावाट के पार पहुंची है। राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज गर्मी के कारण लोगों ने कूलर, पंखे और एयर कंडीशनर का अधिक उपयोग किया, जिससे बिजली की खपत बढ़ गई। बिजली वितरण कंपनियों के अनुसार, उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में बढ़ी हुई मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।