ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में कुछ घंटों की बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए। शहर की सभी प्रमुख सड़कों से लेकर जिला मुख्यालय में भारी जलभराव हो गया। डीएम कार्यालय में भी पानी घुस गया। स्कूल-कॉलेज बंद रहे। ग्रेनो वेस्ट की स्थिति ज्यादा खराब दिखी थी। यहां ज्यादातर सोसायटियों के बेसमेंट में पानी भर गया। कई बेसमेंट में तो कार पूरी तरह डूब गई। बेसमेंट में पानी भरने से सोयासटीवासी खासे चिंतित हैं।
कुछ घंटों की बारिश से बने बाढ़ जैसे हालात, सरकारी ऑफिस में घुसा पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश की वजह से कुलेसरा, हल्दौनी, सुथ्याना, सूरजपुर, किसान चौक समेत सभी कई जगह पर दिन भर जमा लगा रहा। वहीं सुबह से हो रही बारिश के कारण ज्यादातर स्कूल बंद रहे। वहीं ऑफिस जाने वाले लोगों ने भी छुट्टी कर ली। उधर ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों में जलभराव हुआ। सेक्टरों में पानी भरने होने पर प्राधिकरण को एनपीसीएल से कहकर कई सेक्टरों की बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। दोपहर बाद ही बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी।
बारिश का सबसे अधिक असर ग्रेनो वेस्ट के देखने को मिला। यहां की सभी सोसायटियों के बाहर सड़कों पर डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया। कुछ ही देर बाद पानी सोसायटियों के बेसमेंट में भरना शुरू हो गया। दोपहर तक स्टेलर जीवन, गौड़ सिटी वन व टू के पांच, 11 व 16 एवेन्यू, ऐस एस्पायर, महागुन मायवुड, पॉम ओलंपिया, लॉ रेजीडेंसिया, सुपरटेक के इको विलेज वन, टू व थ्री, निराला एस्टेट, पंचशील ग्रीन्स, अरिहंत आर्डेन, वेलेंसिया होम्स समेत अन्य सोसायटी के बेसमेंट में घुटनों तक पानी भरा था। सबसे ज्यादा बुरा हाल इको विलेज वन और दो सोसायटी का रहा। यहां बेसमेंट में खड़ी कई कारें पूरी तरह डूब गई। यहीं नहीं, कुछ इलाकों में सोसायटियों के बाहर सड़कों पर खड़ी कारें बोनट तक पानी में डूब गईं थीं।
बेसमेंट में पानी भरने से डरे लोग, की शिकायत
हाल ही में शाहबेरी और गाजियाबाद के हादसे के बाद से बेसमेंट में पानी भरने से सोसायटियों के लोग डरे हुए हैं। सोसायटीवासियों ने मामले की शिकायत प्राधिकरण, बिल्डर से लेकर मुख्यमंत्री तक की है। उन्होंने अधिकारियों से तेज कार्रवाई करने की अपील की है।
शाहबेरी में घुटनों तक भरा पानी, लोग डरे
बृहस्पतिवार को हुई भारी बारिश से शाहबेरी गांव की गलियों में घुटनों तक पानी भर गया। पानी भरने से बहुमंजिली इमारतों में रहने वाले लोग डर गए और दिन भर सोसायटी के बाहर रहकर पानी निकासी में लगे रहे। ताकि, बिल्डिंग को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचे।
ट्रैक्टर पर बैठकर कार्यालय पहुंचे अफसर
जिला मुख्यालय में बारिश का पानी भर गया था। सुबह अफसर कार्यालय पहुंचे तो गेट पर ही रुकना पड़ा। बाद में ट्रैक्टर में बैठकर अफसर अपने कार्यालय पहुंचे। एडीएम प्रशासन कुमार विनीत ट्रैक्टर पर बैठकर अंदर पहुंचे। वहीं किसी काम से कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों को वापस लौटना पड़ा।