फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी से पहले लड़कियों में तेजी से बढ़ रही है इस सर्जरी की मांग, दोगुनी हुई संख्या

Thu, 31 Jan 2019 05:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 31 Jan 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
hymen surgery trend increasing in girls before marriage and for sex change waiting in hospitals
Girl watching tv

दिल्ली में बीते एक साल में लड़कियों के बीच एक सर्जरी की मांग ज्यादा तेजी से बढ़ गई है। यही कारण है कि अस्पताल में पिछले वर्ष की तुलना में इस बार दोगुने मरीज पहुंच रहे हैं। हालत तो ये है कि सर्जरी के वेटिंग भी रहने लगा है। इसके साथ ही दिल्ली में सेक्स चेंज का चलन भी तेजी से बढ़ा है। पढ़िए अमर उजाला की इस पर विस्तार से रिपोर्ट...

hymen surgery trend increasing in girls before marriage and for sex change waiting in hospitals
सांकेतिक चित्र

हाइमन सर्जरी के लिए दिल्ली के सरकारी लोकनायक अस्पताल में मरीजों की वेटिंग पहले से ज्यादा बढ़ गई है। युवतियों में तेजी से इस सर्जरी के प्रति मांग बढ़ रही है। अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. पीएस भंडारी के अनुसार, पिछले वर्ष तक सप्ताह में एक या दो केस ही हाइमन सर्जरी के आते थे, लेकिन अब ये एक सप्ताह में बढ़कर तीन से चार पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि हाइमन (योनि की झिल्ली) सर्जरी ज्यादातर वे युवतियां करा रही हैं, जिनका कुछ समय बाद विवाह होने जा रहा है।

hymen surgery trend increasing in girls before marriage and for sex change waiting in hospitals
Indian wedding - फोटो : Social Media

ब्यूटी पॉर्लर के साथ-साथ युवतियां हाइमन सर्जरी के लिए अस्पताल में आकर अपॉइंटमेंट ले रही हैं। कई युवतियां अपने दोस्त व साथियों के साथ आकर ये सर्जरी करा रही हैं और पहचान को गुप्त रख रही हैं। लोकनायक अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी विभाग की ओपीडी में करीब आधे घंटे में ही डॉक्टर हाइमन सर्जरी कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
hymen surgery trend increasing in girls before marriage and for sex change waiting in hospitals
girl - फोटो : pixabay.com

डॉक्टरों की मानें तो पिछले तीन वर्षों में दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में शादी से पहले इस तरह के ऑपरेशन कराने वालों की संख्या दोगुनी रफ्तार से बढ़ी हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अब लड़कियां बगैर किसी झिझक के अस्पताल पहुंचती हैं।

विज्ञापन
hymen surgery trend increasing in girls before marriage and for sex change waiting in hospitals
लोक नायक अस्पताल

डॉ. भंडारी का कहना है कि हाइमन से जुड़े कई तरह की मिथ्या भी हैं। आमतौर पर कहा जाता है कि झिल्ली पहली बार सेक्स करने से फट जाती है और उससे रक्तस्राव होता है। जबकि सच यह है कि ये साइकलिंग, घुड़सवारी या कबड्डी जैसे गेम्स से भी हो सकता है। लेकिन अस्पताल आने वाली लड़कियां अक्सर उनसे कहती हैं कि दूसरों की सोच बदलने से अच्छा है, खुद को बदल लो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed