शालीमार बाग में हुई प्रिया हत्याकांड को लेकर उसके परिजन भी मीडिया के सामने आ गये हैं। शनिवार को बातचीत के दौरान उनलोगों ने मीडिया में आ रही कुछ गलत खबरों को गलत बताया। उनका कहना है कि पंकज की दूसरी शादी की बात सरासर गलत है। प्रिया के पिता अशोक मघानी ने बताया कि उनकी बेटी पंकज की एक मात्र पत्नी थी। उन्होंने बताया कि पंकज का प्रिया से करीब दो साल से विवाद चल रहा था। प्रिया इसको लेकर अपने मायके वाले से कम ही बात करती थी। उनके मुताबिक पंकज के पहाडग़ंज में होटल खोलने के बाद दूसरी लड़कियों के चक्कर में आने के बाद ही सारे विवाद शुरू हुआ।
प्रिया मेहरा हत्याकांड : प्रिया के परिवार वाले आए मीडिया के सामने, इन खबरों का किया खंडन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रिया के पिता ने बताया कि प्रिया और पंकज एक दूसरे को स्कूल के समय से जानते थे। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। इस बात की जानकारी जब परिवार को पता चली तो उनलोगों ने 22 जनवरी 2007 में उनकी धूमधाम से शादी कर दी। शादी के वक्त पंकज का चांदनी चौक में कपड़ों का कारोबार था।
कपड़े के कारोबार में घाटा होने के बाद मार्च 2014 में प्रिया के परिजनों ने पंकज की मदद की और पहाडग़ंज में रेस्तरां खुलवाया। इसमें प्रिया के परिवार वाले भी हिस्सेदार बने। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक था। लेकिन बार में गाने वाली युवतियों के संपर्क में आने के बाद पंकज की अपनी पत्नी से कहासुनी होने लगी। परिवार वालों ने पति-पत्नी के बीच मारपीट की बात से भी इंकार किया। हालांकि परिवार वालों ने पंकज के रवैये के चलते पुलिस में शिकायत करने की सोच रहे थे।
प्रिया को आधे घंटे में अस्पताल पहुंचाया
मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि प्रिया को गोली मारने के बाद पंकज ने उसे आधे घंटे बाद अस्पताल पहुंचाया। जबकि घटनास्थल से अस्पताल पहुंचने में 15 मिनट लगता है। पूछताछ में उसने खुलासा किया है कि जब उसने प्रिया को गोली मारी वह हल्की नींद में थी। इसी समय उसने प्रिया को गोली मार दी और फिर उसे कार में घुमाता रहा।
पिस्टल नहीं बरामद हो सका
पुलिस ने पंकज को रिमांड पर लेने के बाद उसे लेकर फिर से घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दुबारा सीन रिक्रिएट किया। उसके बाद पुलिस ने उस झाड़ी की तलाशी ली जहां उसने पिस्टल फेंकने की बात कही थी। लेकिन काफी तलाश के बावजूद वह पिस्टल नहीं मिला। पुलिस को आशंका है कि पंकज झूठ बोल रहा है या फिर कोई पिस्टल उठाकर ले गया है।