फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर खान के शो ‘सत्यमेव जयते’ से बटोरीं थीं सुर्खियां, सामने आया 'लव कमांडो' का चौंकाने वाला सच

Thu, 31 Jan 2019 09:34 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: shubham Updated Thu, 31 Jan 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
Love Commandos NGO Sanjay Sachdeva popularity after appearing in Satyamev Jayate
love commando - फोटो : यूट्यूब
अभिनेता आमिर खान के कार्यक्रम ‘सत्यमेव जयते’ से सुर्खियां बटोरने वाले लव कमांडो एनजीओ के चेयरमैन संजय सचदेव को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने वाले प्रेमी जोड़ों को ऑनर किलिंग से सुरक्षा देने के नाम पर बंधक बनाकर जबरन उगाही के आरोप हैं। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) के दखल के बाद मंगलवार रात पहाड़गंज स्थित लव कमांडो के शेल्टर होम पर छापेमारी कर चार प्रेमी जोड़ों को मुक्त कराया गया है। 
Love Commandos NGO Sanjay Sachdeva popularity after appearing in Satyamev Jayate
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इनके बयान पर पुलिस ने बंधक बनाने, जबरन वसूली, अभद्र व्यवहार और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर पहाड़गंज से ही संजय सचदेव को गिरफ्तार किया। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रणधावा ने बताया कि मंगलवार को डीसीडब्ल्यू की टीम ने पहाड़गंज थाने में शिकायत दी कि गली नंबर-3, चूना मंडी, पहाड़गंज स्थित लव कमांडो के शेल्टर होम में प्रेमी जोड़ों को बंधक बनाकर जबरन उगाही की जा रही है। 
Love Commandos NGO Sanjay Sachdeva popularity after appearing in Satyamev Jayate
मौके पर पहुंची दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने डीसीडब्ल्यू की टीम के साथ छापा मारा तो वहां से चार प्रेमी जोड़े मिले। सभी की उम्र 25 साल या इससे कम थी। ये जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के हैं। एक प्रेमी युगल ने बताया कि वह करीब एक माह से शेल्टर होम में हैं। परिजनों की मर्जी के खिलाफ शादी के बाद ये भागकर यहां आए थे। सुरक्षा के नाम पर शेल्टर होम में उनकी जिंदगी नर्क बना दी गई और मोटी रकम उगाही गई। उनके सभी कागजात भी कब्जे में ले लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Love Commandos NGO Sanjay Sachdeva popularity after appearing in Satyamev Jayate
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
साथ ही, बाहर निकलने पर उनके परिजनों द्वारा उनकी ऑनर किलिंग या विभिन्न आरोपों में जेल भिजवाने की बात कहकर धमकाया जाता था। परेशान होकर एक जोड़े ने महिला आयोग से मदद मांगी। इसके बाद कार्रवाई की गई। पुलिस शेल्टर होम के बाकी कर्मचारियों की भूमिका की भी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

चेयरमैन और कर्मचारी करते थे जोड़ों से शर्मनाक व्यवहार

Love Commandos NGO Sanjay Sachdeva popularity after appearing in Satyamev Jayate
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
प्रेमी युगल ने बताया कि शेल्टर होम का चेयरमैन उनसे बुरा व्यवहार करता था। लड़कियों के अधोवस्त्र पुरुष कर्मचारी चेक करते थे। उनसे खाना बनवाने, सफाई, कर्मचारियों के हाथ-पैर दबाने का काम लिया जाता था।। बीमार होने पर दवा नहीं दिलाई जाती थी। चेयरमैन बंधक बनाए लड़कों से जबरन शराब पीने को भी कहता था। कोई होम से जाने की इच्छा जताता तो उस पर चेयरमैन अपने पालतू कुत्ते छोड़ देता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed