{"_id":"69ea213eb9ae32ceed06bc55","slug":"murder-of-irs-officers-daughter-accused-confesses-in-court-i-committed-crime-it-was-a-mistake-2026-04-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRS की बेटी की हत्या: राहुल ने कबूला- गलती हो गई, फिंगर प्रिंट्स के लिए ली जान; बेहोश होने पर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IRS की बेटी की हत्या: राहुल ने कबूला- गलती हो गई, फिंगर प्रिंट्स के लिए ली जान; बेहोश होने पर किया दुष्कर्म
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Thu, 23 Apr 2026 07:10 PM IST
सार
साकेत कोर्ट परिसर स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपिका थाकरन की अदालत ने आरोपी को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। दिल्ली पुलिस की अर्जी पर अदालत ने यह अनुमति दी। आरोपी को दोपहर करीब 2:30 बजे खचाखच भरे कोर्ट रूम में पेश किया गया, उसका चेहरा कपड़े से ढका हुआ था।
विज्ञापन
1 of 4
Delhi Murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके में वरिष्ठ आईआरएस अफसर की 22 वर्षीय बेटी की हत्या और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार 19 वर्षीय घरेलू सहायक राहुल मीणा ने गुरुवार को अदालत में अपने अपराध का कबूलनामा कर लिया। आरोपी ने अदालत के सवालों पर कहा कि मुझसे अपराध हो गया, गलती हो गई।
Trending Videos
2 of 4
Delhi Murder
- फोटो : अमर उजाला
राहुल बोला- मुझसे गलती हो गई
साकेत कोर्ट परिसर स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपिका थाकरन की अदालत ने आरोपी को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। दिल्ली पुलिस की अर्जी पर अदालत ने यह अनुमति दी। आरोपी को दोपहर करीब 2:30 बजे खचाखच भरे कोर्ट रूम में पेश किया गया, उसका चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। मजिस्ट्रेट ने आरोपी से मेडिको-लीगल रिपोर्ट (एमएलसी) में दिख रही चोटों के बारे में पूछा। इस पर मीणा ने कहा कि उसे छत से उतरते समय चोट लगी थी। अदालत ने जब सख्ती से पूछा तो उसने साफ कहा, कि उससे गलती हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
लॉकर खोलने के लिए फिंगर प्रिंट की थी जरूरत
जब अदालत ने अपराध करने का कारण पूछा तो आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया उसने बताया कि लॉकर खोलने के लिए मृतका के फिंगर प्रिंट्स की जरूरत थी। हालांकि, अदालत ने स्पष्ट कर दिया कि इसे औपचारिक कबूलनामा (कन्फेशन) नहीं माना जाएगा। जांच अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने पीड़िता के बेहोश होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर उसे घसीटते हुए नीचे ले गया। इसके बाद उसने मृतका के फिंगरप्रिंट से लॉकर खोलने की कोशिश की, लेकिन असफल रहने पर स्क्रूड्राइवर से लॉकर तोड़ा और नकदी व जेवरात चुरा लिए।
4 of 4
Delhi Murder
- फोटो : अमर उजाला
नहीं मिला पुलिस को आरोपी का मोबाइल
पुलिस ने अदालत से कहा कि मामले जांच के लिए आरोपी के हिरासत में पूछताछ जरूरी है। पुलिस ने बताया कि उसे मृतका का मोबाइल फोन ढूंढना है, आरोपी के आने-जाने के रूट का पुनर्निर्माण करना है और यह पता लगाना है कि इस वारदात में किसी और का हाथ तो नहीं है। पीड़िता 22 वर्षीय आईआईटी ग्रेजुएट थी और वरिष्ठ भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी की बेटी थी। आरोपी राहुल मीणा उनके पूर्व घरेलू सहायक के रूप में काम करता था। पुलिस अब फरार साथियों की तलाश और घटना के सटीक क्रम की जांच में जुटी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X