{"_id":"6247ca9bb3692b55a00c8c26","slug":"accused-easter-churchill-bought-land-near-actor-shahrukh-khan-farm-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलासा: धोखाधड़ी के आरोपी ने शाहरुख खान के फार्म हाउस के बगल में खरीदी जमीन, आरबीआई से जुड़ा ये सच हैरान कर देगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: धोखाधड़ी के आरोपी ने शाहरुख खान के फार्म हाउस के बगल में खरीदी जमीन, आरबीआई से जुड़ा ये सच हैरान कर देगा
Sat, 02 Apr 2022 09:32 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 02 Apr 2022 09:32 AM IST
विज्ञापन
nri groom
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से एक ऐसे नाइजीरियन शख्स को गिरफ्तार किया है, जो अब तक एनआरआई दूल्हा बनकर 500 से ज्यादा लोगों से 50 करोड़ रुपये ठग चुका है। यह आरोपी लॉटरी निकलने से लेकर वैवाहिक वेबसाइट पर एनआरआई दूल्हा बनकर ठगी करता था। नाइजीरियन ईस्टर चर्चिल पॉल को नोएडा की युवती से जीवनसाथी डॉटकॉम पर दोस्ती कर खुद को यूके में डॉक्टर बताकर ठगने के मामले में पकड़ा गया है। आरोपी नौ साल से भारत में रह रहा है और ठगी की वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस को आरोपी के पास से 46 सिम कार्ड, 50 हजार मोबाइल नंबर, 30 हजार ई-मेल आईडी मिले हैं। धोखाधड़ी में शामिल आरोपी की भारतीय मूल की पत्नी समेत गिरोह के अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। साइबर क्राइम यूपी के एसपी डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि 30 मार्च को नोएडा निवासी युवती ने शिकायत की थी कि उसकी जीवन साथी डॉटकॉम पर एक शख्स से बातचीत हुई थी। उसने खुद की पहचान यूके में चिकित्सक योगेंद्र जैन के रूप में बताई थी।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : एएनआई
दोस्ती होने के कुछ दिन बाद उसने भारत आने की बात कही और 50 हजार पाउंड साथ लाने की जानकारी दी। इसके बाद उसने एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा के साथ पकड़े जाने का झांसा देकर युवती से 1.07 लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने जांच करने के बाद शुक्रवार को चर्चिल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह वर्ष 2013 में मेडिकल वीजा पर भारत आया था। इसके बाद वह वैवाहिक वेबसाइट पर शादी, दोस्ती और विदेश में नौकरी व व्यापार कराने, महंगे गिफ्ट व विदेशी मुद्रा भेजने, लॉटरी निकलने से लेकर अन्य तरह से झांसा देकर लोगों को ठग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
इसके पास से 10 बैंक खाते मिले हैं जिनमें 50 करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया है। आरोपी अब तक पांच सौ से अधिक लोगों को ठग चुका है।
विज्ञापन
आरबीआई
- फोटो : पीटीआई
आरबीआई से लेकर यूनाइटेड नेशन के फर्जी कागजात बरामद
एसपी डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से भारतीय रिजर्व बैंक, सीबीआई, यूनाइटेड नेशन, ब्रिटिश मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस, यूनाइटेड नेशन ऑफ ड्रग्स, केंद्रीय उत्पाद व सीमा शुल्क बोर्ड, रॉयल बैक ऑफ स्विट्जरलैंड, सैमसंग लॉटरी, कोका कोला का सर्टिफिकेट अवार्ड आदि के फर्जी लेटर हेड मिले हैं। आरोपी व उसके साथी फर्जी लेटर हेड का इस्तेमाल कर पीड़ितों को झांसा में लेते या धमकाते थे। यह एक संगठित गिरोह है जो लगातार लोगों से पैसे ऐंठ रहा था।
एसपी डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से भारतीय रिजर्व बैंक, सीबीआई, यूनाइटेड नेशन, ब्रिटिश मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस, यूनाइटेड नेशन ऑफ ड्रग्स, केंद्रीय उत्पाद व सीमा शुल्क बोर्ड, रॉयल बैक ऑफ स्विट्जरलैंड, सैमसंग लॉटरी, कोका कोला का सर्टिफिकेट अवार्ड आदि के फर्जी लेटर हेड मिले हैं। आरोपी व उसके साथी फर्जी लेटर हेड का इस्तेमाल कर पीड़ितों को झांसा में लेते या धमकाते थे। यह एक संगठित गिरोह है जो लगातार लोगों से पैसे ऐंठ रहा था।