सब्सक्राइब करें

दोस्ती, प्यार और मनमुटाव: कई बार हुआ विवाद, थाने तक पहुंचा था मामला; अब 15 साल पुरानी प्रेम कहानी का अंत

अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 15 Feb 2026 10:09 AM IST
सार

नोएडा में वेलेंटाइन डे पर 15 साल पुरानी प्रेम कहानी का अंत हो गया। युवक ने प्रेमिका की हत्या के बाद खुद को गोली मार ली। कार में दोनों के शव मिले हैं। सुमित और रेखा एक दूसरे को 15 साल से जानते थे और दोनों शादी करना चाहते थे। दोनों की शादी को लेकर परिवार में बहुत विरोध था। इससे दोनों परेशान भी थे। 

विज्ञापन
lover killed his girlfriend and then suicide A 15-year-old love story ends on Valentine Day Noida
noida suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
नोएडा में वेलेंटाइन डे पर करीब 15 साल पुरानी प्रेम कहानी का अंत हो गया। युवक ने पहले प्रेमिका को गोली मारी फिर खुद को। दोनों के शव शनिवार को सेक्टर-107 में सड़क किनारे खड़ी कार में मिले। पानी कारोबारी व जिलास्तरीय क्रिकेटर और निजी कंपनी में नौकरी करने वाली युवती में कुछ महीनों से अनबन चल रही थी। शुक्रवार रात दोनों मिले थे।


बताया गया कि दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी सुमित कुमार (32) और सलारपुर निवासी रेखा (28) शादी करना चाहते थे लेकिन परिजनों को यह मंजूर नहीं था। इस वजह से उनमें विवाद चल रहा था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि अब युवती की शादी किसी दूसरी जगह तय हो गई थी। 
Trending Videos
lover killed his girlfriend and then suicide A 15-year-old love story ends on Valentine Day Noida
नोएडा में कार में मिले युवक और युवती के शव, जांच में जुटी पुलिस - फोटो : एएनआई
इस बीच सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है कि आत्महत्या के लिए जिम्मेदार युवती (रेखा) है। वह 15 साल साथ रही और शादी का वादा भी किया। अब वह किसी और से शादी करने जा रही है। यह मैसेज सुमित का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस इसकी सत्यता की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
lover killed his girlfriend and then suicide A 15-year-old love story ends on Valentine Day Noida
नोएडा में इसी कार में मिले युवक और युवती के शव - फोटो : पीटीआई
पुलिस के मुताबिक, राहगीरों ने कार के अंदर युवक-युवती के शव होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि कार में आगे की सीट पर युवक-युवती लहूलुहान पड़े है। युवक के हाथ में पिस्टल है। पुलिस ने कार का लॉक खोलकर दोनों को बाहर निकाला। 

 
lover killed his girlfriend and then suicide A 15-year-old love story ends on Valentine Day Noida
नोएडा में कार में मिले युवक और युवती के शव, जांच में जुटी पुलिस - फोटो : पीटीआई
दूसरी तरफ पुलिस जांच में सामने आया है कि सुमित शुक्रवार शाम को घर से अल्ट्रेज कार लेकर निकला था। इसके बाद उसे घरवाले तलाश रहे थे। इस मामले में परिजनों ने सुमित की गुमशुदगी दिल्ली के मयूर विहार फेज वन थाने में दर्ज करवाई थी। रेखा भी शुक्रवार को ऑफिस से घर के लिए निकली थी, लेकिन घर नहीं पहुंची थी। परिजनों ने रेखा की गुमशुदगी की सूचना सेक्टर-58 पुलिस से की थी। जहां कार खड़ी मिली है उससे कुछ दूरी पर ही युवती का घर है।
विज्ञापन
lover killed his girlfriend and then suicide A 15-year-old love story ends on Valentine Day Noida
रेखा और सुमित कुमार की फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद का कहना है कि युवक व युवती कार के अंदर मृत मिले थे। कार के अंदर से पिस्टल व दो खाली खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच कर रही हैं। सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed