सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

नोएडा बवाल में बड़ा खुलासा: 1823 KM दूर इन दो राज्यों से निकली चिंगारी, टेलीग्राम-व्हाट्सएप मैसेज से भड़काई आग

सुशांत समदर्शी, अमर उजाला, नोएडा Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 16 Apr 2026 09:03 AM IST
सार

नोएडा में हुए हिंसक प्रदर्शन में एसटीएफ की जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। तेलंगाना और कर्नाटक से निकली चिंगारी ने नोएडा में आग भड़काई थी। टेलीग्राम ग्रुप और व्हाट्सएप पर आए मैसेज से प्रदर्शन उग्र हुआ था। 500 से अधिक वीडियो और टेलीग्राम ग्रुप एसटीएफ के रडार पर हैं। 

विज्ञापन
Noida Protest News: Violence Trigger from Telangana Karnataka via Telegram WhatsApp Messages STF Probe
Noida Protest - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
नोएडा में हुए बवाल में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। नोएडा शहर में वेतन वृद्धि को जो आग भड़की उसकी चिंगारी तेलंगाना और कर्नाटक से व्हाट्सएप के जरिये आई थी। कई संगठन के लोग दूर के राज्यों में बैठकर कई व्हाट्सएप ग्रुप को हैंडल कर रहे थे। वहीं, एसटीएफ हिंसा के दौरान बनाए गए 500 से अधिक वीडियो को खंगाल रही है। व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप भी उसके रडार पर हैं। 


एसटीएफ को पता चला है कि कुछ टेलीग्राम ग्रुप भी श्रमिकों के प्रदर्शन को उकसाने के लिए बनाए गए थे। जांच में यह बात सामने आई है कि तेलंगाना व कर्नाटक से कुछ लोगों की डिजिटल ट्रेल मिली है। यानी वहां से कई टेलीग्राम व व्हाट्सएप ग्रुप पर दिशा-निर्देश दे रहे थे। 
Trending Videos
Noida Protest News: Violence Trigger from Telangana Karnataka via Telegram WhatsApp Messages STF Probe
सेक्टर 60 के पास जमा लोगों पर पुलिस ने भांजी लाठियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन ग्रुपों में नोएडा में काम करने वाले काफी संख्या में श्रमिकों को जोड़ा गया था। एसटीएफ की टीम तकनीकी पहलुओं पर भी जांच आगे बढ़ा रही है। हिंसक प्रदर्शन के दौरान नोएडा में उपद्रव प्रभावित क्षेत्रों में हजारों वीडियो बनाए गए थे। सैकड़ों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Noida Protest News: Violence Trigger from Telangana Karnataka via Telegram WhatsApp Messages STF Probe
सेक्टर 60 के पास जमा लोगों पर पुलिस ने भांजी लाठियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूपी एसटीएफ ने इकट्ठा वीडियो को खंगालना शुरू कर दिया है। उन वीडियो की पड़ताल अच्छे से की जा रही है जिनमें कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दे रहे हैं या पुलिस को टारगेट कर रहे हैं। इन वीडियो में कई ऐसे लोग भी शामिल थे जो फैक्टरियों या कंपनियों में काम नहीं करते थे।
Noida Protest News: Violence Trigger from Telangana Karnataka via Telegram WhatsApp Messages STF Probe
सेक्टर 57 कंपनी के बाहर पड़े टूटे गमले और पुलिस बल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
औद्योगिक सेक्टरों में पुलिस का फ्लैग मार्च
सोमवार को हिंसक प्रदर्शन के बाद मंगलवार को अंबेडकर जयंती की छुट्टी थी। बुधवार को फैक्ट्रियों में सुबह के वक्त कामगार पहुंचने लगे। इससे पहले पुलिस की टीम सुबह से ही तैयार थी। सभी बॉर्डर एरिया पर पुलिस बल तैनात था। सुबह से ही औद्योगिक सेक्टरों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया और जहां भी श्रमिक इकट्ठा होने लगे, वहां से पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हटा दिया।
विज्ञापन
Noida Protest News: Violence Trigger from Telangana Karnataka via Telegram WhatsApp Messages STF Probe
सेक्टर 57 में पुलिस बल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
600 से अधिक अब तक गिरफ्तारी
सोमवार को हुए हिंसक श्रमिक प्रदर्शन के बाद बुधवार रात तक करीब 600 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकतर गिरफ्तारी कोतवाली फेज वन, फेज टू, सेक्टर-58, सेक्टर-63, फेज थ्री से हुई है। इनमें ग्रेटर नोएडा से भी कुछ गिरफ्तारियां हुई है। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed