Tamil Nadu: विजय की पार्टी TVK का आज जारी करेगी घोषणापत्र, कर्ज माफी से LPG तक; इन मुद्दों पर खेल सकती है दांव
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज है। डीएमके और AIADMK पहले ही अपने घोषणापत्र जारी कर चुके हैं। ऐसे में अब अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके चेन्नई में अपना ‘विजनरी घोषणापत्र’ पेश करेगी।
विस्तार
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ एक हफ्ता बचा है और राज्य की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। सभी प्रमुख दल मतदाताओं को लुभाने के लिए जोरदार प्रचार और अपने-अपने चुनावी वादे लेकर मैदान में उतर चुके हैं। राज्य की बड़ी पार्टियों द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) हो या फिर अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) ने पहले ही अपने घोषणापत्र जारी कर दिए हैं। इनमें विकास और कल्याण से जुड़े कई बड़े वादे किए गए हैं।
ऐसे में अब अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) अपना बहुप्रतीक्षित चुनावी घोषणापत्र जारी करने जा रही है। यह कार्यक्रम चेन्नई के नुंगमबक्कम इलाके में स्थित ताज कोरोमंडल होटल में आयोजित किया जाएगा। पार्टी के अनुसार, विजय दोपहर 3 बजे होने वाली कार्यकारी समिति की बैठक में विजनरी घोषणापत्र पेश करेंगे।
ये भी पढ़ें:- CRPF: एक फोन 'कॉल' से बदल गया 200 बख्तरबंद गाड़ियों का रूट, जम्मू-कश्मीर से मणिपुर जा रहे वाहन बंगाल पहुंचे!
कार्यक्रम में केवल 800 पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुमति
बता दें कि इस कार्यक्रम में केवल 800 पार्टी कार्यकर्ताओं को ही अनुमति दी गई है और प्रवेश के लिए क्यूआर कोड आधारित पास अनिवार्य होगा। सुरक्षा और चुनाव आयोग के नियमों के कारण इसे सीमित और नियंत्रित रखा गया है।
ये भी पढ़ें:- अमरावती में नाबालिगों के शोषण का मामला: एक्शन में पुलिस, अब तक चार गिरफ्तार; अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज
घोषणा पत्र में संभावित वादे क्या-क्या?
बताया जा रहा है कि टीवीके के घोषणापत्र में पहले भी कई लोकलुभावन वादे किए गए हैं, जैसे कुछ कर्ज माफी, परिवार प्रमुख को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद और साल में 6 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर। अब सबकी नजर इस बात पर है कि विजय अपनी पार्टी को द्रविड़ राजनीति के बड़े दलों के मुकाबले कैसे पेश करते हैं और उनका यह घोषणापत्र मतदाताओं को कितना प्रभावित करता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X