{"_id":"69e080121780c62ff30fa04d","slug":"video-greater-noida-now-work-will-be-done-for-eight-hours-by-stopping-overtime-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: अब ओवर टाइम बंद कर आठ घंटे कराया जाएगा काम, उद्यमियों ने कहा- जल्दबाजी में लिया गया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: अब ओवर टाइम बंद कर आठ घंटे कराया जाएगा काम, उद्यमियों ने कहा- जल्दबाजी में लिया गया फैसला
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:52 AM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक सेक्टर इकोटेक वन के उद्यमी मूलभूत सुविधा नहीं मिलने से परेशान है, लेकिन इस समय उनकी सबसे बड़ी समस्या श्रमिकों का न्यूनतम वेतन बढ़ाना बना हुआ है। उद्यमियों का कहना है कि ओवर टाइम का भुगतान दो गुना कर दिया गया है। अगर यहीं होगा तो फिर उद्यमी ओवर टाइम काम कराना बंद करने पर विचार करेंगे। श्रमिकों से केवल 8 घंटे की शिफ्ट में काम कराया जाएगा। यह उनके लिए काफी किफायती होगा। उद्यमियों ने सरकार से फैसला बदलने की मांग की है। उद्यमियों ने बताया कि औद्योगिक सेक्टर में अब तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं की गई है। पिछले साल पाइपलाइन डालने का काम शुरू किया गया था, लेकिन अब तक पूरा नहीं हुआ है। कई माह से काम बंद पड़ा हुआ है। पानी नहीं होने से उद्यमी परेशान है। सेक्टर में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं है। प्राधिकरण की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं है। शिकायत पर बार-बार आश्वासन दिया जाता है, लेकिन कुछ योजना शुरू नहीं हो सकी है। उद्यमियों ने बताया कि परेशान होकर उद्यमियों ने स्वयं अपने स्तर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था की है। उद्यमी एनपीसीएल की मनमानी से भी परेशान है। उनका कहना है कि बिजली बिल में गड़बड़ी आ रही है। बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने का समय तय रहता है, लेकिन उससे पहले ही कनेक्शन काट दिया जाता है। शिकायत के बाद कंपनी अपनी गलती मान रही है, लेकिन बिल को ठीक करने में काफी समय लग रहा है। वहीं उद्यमियों ने वेतन वृद्धि पर कहा कि सरकार ने ओवर टाइम को दोगुना कर दिया है। यह गलत है। जिनको वेतन देना है, उनसे ही नहीं पूछा गया। सरकार को राहत पैकेज देना चाहिए। खरीदारों से भुगतान का समय 45 दिन का है, लेकिन भुगतान तीन से छह माह में हो रहा है। इसमें सुधार कराएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।