सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जम्मू में 21 की मौत: ब्लाइंड मोड़ और बेकाबू बस, पहाड़ी से गिरते ही मलबे में तब्दील, लाशें ही लाशें; तस्वीरें

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 20 Apr 2026 01:13 PM IST
सार

उधमपुर जिले में जम्मू-श्रीनगर मार्ग पर एक यात्री बस खाई में गिर गई। हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई। जबकि 21 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Jammu Bus Accident Several Dead as Out-of-Control Bus Plunges Off Hill in Udhampur
jammu bus accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार को एक यात्री बस पहाड़ी से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में 21 यात्रियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 10 बजे राम नगर इलाके के कागोर्ट गांव के पास हुई।


बस एक दूरदराज के गांव से उधमपुर जा रही थी। यह दुर्घटना तब हुई जब बस राम नगर इलाके में एक ब्लाइंड मोड़ से गुजर रही थी। बस चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस पलट गई और पहाड़ी से नीचे गिर गई। 
Trending Videos
Jammu Bus Accident Several Dead as Out-of-Control Bus Plunges Off Hill in Udhampur
पहाड़ी से गिरी बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बस खाई में गिरते ही मलबे में तब्दील हो गई। बस में सवार लोगों की चीख-पुकार मच गई। हादसे के सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोग सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu Bus Accident Several Dead as Out-of-Control Bus Plunges Off Hill in Udhampur
पहाड़ी से गिरी बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने क्षतिग्रस्त बस के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया। पुलिस और अन्य भी जल्द ही बचाव अभियान में शामिल हो गए। उनका मुख्य उद्देश्य पीड़ितों को सुरक्षित निकालना और दुर्घटनास्थल को साफ करना था। देखते ही देखते बस से मलबे से लाशें निकलना शुरू हुई। 
Jammu Bus Accident Several Dead as Out-of-Control Bus Plunges Off Hill in Udhampur
पहाड़ी से गिरी बस, मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सड़क पर लाशों का ढेर लग गया। वाहन के मलबे से कुल 20 शव बरामद किए गए। वहीं, 20 घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
 
विज्ञापन
Jammu Bus Accident Several Dead as Out-of-Control Bus Plunges Off Hill in Udhampur
पहाड़ी से गिरी बस, राहत एवं बचाव कार्य करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केंद्रीय मंत्री का हस्तक्षेप
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दुर्घटना के बाद उधमपुर के उपायुक्त मिंगा शेरपा से बात की। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल पीड़ितों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है। मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में इस दुखद सड़क दुर्घटना पर अपनी चिंता व्यक्त की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed