Twin Tower Demolition: एक घंटे के लिए बंद रहेगा नोएडा एक्सप्रेसवे, जानें और कौन सी सड़कों पर ठप रहेगा आवागमन?
यहां होगा सुबह सात बजे से पूर्ण डायवर्जन
-एटीएस तिराहे से गेझा फल, सब्जी मंडी तिराहे तक और एल्डिको चौक से सेक्टर-108 की ओर डबल मार्ग व सर्विस रोड पर डायवर्जन रहेगा।
-श्रमिक कुंज चौक से सेक्टर-92 रतिराम चौक तक डबल मार्ग। श्रमिक कुंज चौक से सेक्टर-132 की ओर फरीदाबाद फ्लाईओवर। सेक्टर-128 से श्रमिक कुंज चौक से फरीदाबाद फ्लाईओवर तक।
1. नोएडा से ग्रेटर नोएडा/यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर जाने वाले यातायात को महामाया फ्लाई ओवर से सेक्टर 37 की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात सिटी सेंटर, सेक्टर 71 होकर गन्तव्य की ओर जाएगा।
2. नोएडा से ग्रेटर नोएडा/यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर जाने वाले यातायात को फिल्म सिटी फ्लाई ओवर से एलीवेटेड रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात एलीवेटेड रोड होकर सेक्टर 60, सेक्टर 71 होकर गन्तव्य की ओर जाएगा।
4. ग्रेटर नोएडा से नोएडा/दिल्ली की ओर जाने वाले यातायात को परीचौक से सूरजपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात सूरजपुर, यामाहा, फेस-2 अथवा बिसरख, किसान चौक होकर गंतव्य की ओर जाएगा।