06 मार्च 2018। अमर उजाला के अभियान हेलमेट जरूरी होता है का संज्ञान लेकर यातायात पुलिस ने जिले में एक नई पहल शुरू की है। यातायात पुलिस ने सरकारी भवनों/ऑफिसों में नो हेलमेट, नो एंट्री अभियान शुरू किया है।मंगलवार से शुरू किए गए इस अभियान के पहले दिन सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट और पुलिस ऑफिस के बाहर 15 चालान किए गए।
सरकारी भवनों में अब नो हेलमेट, नो एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को सूरजपुर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय (कलक्ट्रेट) और एसएसपी कार्यालय (पुलिस ऑफिस) के बाहर यातायात उपनिरीक्षक बिपिन राघव ने नो हेलमेट, नो एंट्री अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्यालय के बाहर एक दरोगा व एक सिपाही का बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चलाने पर चालान काटा। जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर भी उन्होंने कलेक्ट्रेट के 10 कर्मचारियों का हेलमेट न पहनने पर चालान काटा। इनके अलावा कलेक्ट्रेट आने वाले तीन आम लोगों के भी चालान हेलमेट न पहनने के कारण काटे गए। जल्द ही यातायात पुलिस अन्य सरकारी कार्यालयों पर भी नो हेलमेट नो एंट्री अभियान शुरू करेगी।
छह गरूड़ मोबाइल की तैनाती
छह गरूड़ मोबाइल की तैनाती
एसपी ट्रैफिक अनिल कुमार झा के अनुसार वैसे तो ट्रैफिक पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई करती है। अमर उजाला अभियान के बाद हेलमेट न पहनने वालों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसकी शुरूआत सरकारी कार्यालयों से की जा रही है। आम धारणा है कि सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले हेलमेट नहीं लगाते हैं और उनका चालान भी नहीं होता है। इस भ्रम को तोड़ने के लिए सरकारी कार्यालयों से अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए नोएडा में चार और ग्रेटर नोएडा में दो गरूड़ मोबाइल तैनात की गई हैं। सुबह-शाम व्यस्त समय के बाद ये सरकारी कार्यालयों के बाहर तैनात होकर हेलमेट न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी। अभियान में पुलिस थाने भी शामिल होंगे।
इन सरकारी कार्यालयों पर होगा विशेष ध्यान
- सभी पुलिस कार्यालय व थाने
- प्राधिकरण कार्यालय
- जिलाधिकारी कार्यालय
- एआरटीओ ऑफिस व रजिस्ट्री विभाग
- सभी अग्निशमन कार्यालय