सब्सक्राइब करें

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा: बस और ट्रक में हुई टक्कर, दिल्ली पुलिस के जवान समेत दो की मौत; 10 लोग घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर झिरका Published by: विकास कुमार Updated Thu, 15 Jan 2026 07:14 PM IST
सार

दुर्घटना इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में दिल्ली पुलिस के सिपाही मोहर सिंह मीणा (निवासी दौसा, राजस्थान) और भवानी सिंह (निवासी अलवर, राजस्थान) की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Accident on Delhi-Mumbai Expressway Bus and truck collide two dead 10 injured
दुर्घटनाग्रस्त बस और घायल - फोटो : अमर उजाला

घने कोहरे ने एक बार फिर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जानलेवा रूप दिखाया। फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के गांव गुर्जर नंगला के पास एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के एक जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Accident on Delhi-Mumbai Expressway Bus and truck collide two dead 10 injured
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

एक्सप्रेसवे पर छाया था घना कोहरा
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू किया। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह लगभग सात बजे हुआ, जब एक्सप्रेसवे पर घना कोहरा छाया हुआ था और दृश्यता बेहद कम थी। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण ट्रक और बस आपस में टकरा गए। 

Accident on Delhi-Mumbai Expressway Bus and truck collide two dead 10 injured
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त
दुर्घटना इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में दिल्ली पुलिस के सिपाही मोहर सिंह मीणा (निवासी दौसा, राजस्थान) और भवानी सिंह (निवासी अलवर, राजस्थान) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा के अल माफिया अस्पताल भिजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Accident on Delhi-Mumbai Expressway Bus and truck collide two dead 10 injured
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

सावधानी नहीं बरत रहे चालक
हादसे में कविता, रुकमणी, बिजेन्द्र, मौसम और सुरेश मीणा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण घना कोहरा और तेज रफ्तार बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोहरे के दिनों में एक्सप्रेसवे पर लगातार हादसे हो रहे हैं, इसके बावजूद वाहन चालक सावधानी नहीं बरत रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed