{"_id":"68bd01231d76cc7aa2045bf3","slug":"doctor-vinod-murder-case-money-transaction-proved-costly-for-years-of-friendship-friend-murdered-him-2025-09-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डॉ. विनोद हत्याकांड: वर्षों की दोस्ती...चलती कार में दोस्त ने इसलिए कर दिया कत्ल; चालक की हिम्मत से खुली कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. विनोद हत्याकांड: वर्षों की दोस्ती...चलती कार में दोस्त ने इसलिए कर दिया कत्ल; चालक की हिम्मत से खुली कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 07 Sep 2025 09:54 AM IST
सार
हरियाणा में डॉ विनोद गोयल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। डॉक्टर की हत्या जिगरी दोस्त ने ही की थी। इसके बाद शव को कंबल में लिपेटकर हरिद्वार में बहा दिया। डॉक्टर के चालक की हिम्मत से मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
1 of 11
Doctor Vinod murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हरियाणा के नूंह जिले के पुन्हाना से करीब दस दिन से लापता चल रहे शहर के मशहूर डॉक्टर विनोद गोयल हत्याकांड का शनिवार को पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि डॉक्टर की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनके परम मित्र दीपक राजस्थानी ने अपने फैक्टरी कर्मचारी अशोक के साथ मिलकर की थी। हत्या का कारण दोनों दोस्तों के बीच पैसों का लेन-देन बताया जा रहा है।
हत्या के बाद आरोपियों ने शव को हरिद्वार में बहती गंगा नदी में फेंक दिया। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब घटना के दौरान उनके साथ गए कार चालक मुस्तकीम को शक हुआ और उसने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
पुलिस ने मुस्तकीम को सरकारी गवाह बनाया है। इस खुलासे के बाद पूरे शहर में आक्रोश और शोक की लहर दौड़ गई। शहर के लोगों ने रविवार को शोक स्वरूप मुख्य बाजार पूरी तरह बंद रखा।
शहर के मशहूर डॉक्टर विनोद गोयल की हत्या दोस्ती पर रुपयों के भारी पड़ने की है। वहीं, डॉक्टर के कार चालक मुस्तकीम की हिम्मत की कहानी भी है। करीब एक सप्ताह तक कशमकश में रहने के बाद मुस्तकीम खुद को रोक नहीं पाए और पुलिस को जाकर पूरी जानकारी दी। तभी इस मामले का खुलासा हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
कोर्ट में पुलिस और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद पुलिस ने मुस्तकीम को सरकारी गवाह बनाया है। वहीं, इस खुलासे के बाद पूरे शहर में आक्रोश और शोक की लहर दौड़ गई। शहर के लोगों ने रविवार को शोक स्वरूप मुख्य बाजार पूरी तरह बंद रखा।
विज्ञापन
5 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
28 अगस्त की रात दोस्त ने ही ली दोस्त की जान
डीएसपी जितेंद्र राणा ने पत्रकारवार्ता में बताया कि 28 अगस्त की रात रोजाना की तरह डॉ विनोद गोयल अपने मित्र दीपक और उसकी फैक्टरी कर्मचारी अशोक के साथ दीपक की कार में घूमने निकले थे। देर रात दीपक और अशोक ने सुनियोजित तरीके से डॉ विनोद गोयल का गला कपड़े से घोंट दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।