{"_id":"68bd7f77e6d376d868016b8f","slug":"new-revelation-in-dr-vinod-goyal-murder-case-deepak-thrown-body-in-ganga-and-took-away-bag-money-2025-09-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नामी डॉ. विनोद गोयल की हत्या: हत्याकांड में नया खुलासा, गंगा में लाश फेंककर रुपयों से भरा बैग ले गया था दीपक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामी डॉ. विनोद गोयल की हत्या: हत्याकांड में नया खुलासा, गंगा में लाश फेंककर रुपयों से भरा बैग ले गया था दीपक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुन्हाना
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 07 Sep 2025 07:04 PM IST
सार
डीएसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान वारदात के हर पहलू की गहराई से जांच की जाएगी। हत्या के बाद शव को हरिद्वार की गंगा नदी में फेंका गया था। पुलिस टीमें वहां जाकर सर्च ऑपरेशन चलाएगी।
विज्ञापन
1 of 8
डॉक्टर विनोद की हत्या में दोस्त दीपक का हाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हरियाणा के नूंह स्थित पुन्हाना शहर के चर्चित डॉ. विनोद गोयल हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दूसरे आरोपी अशोक को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुन्हाना लाया गया, जहां उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
2 of 8
डॉ. विनोद गोयल की बंद पड़ी क्लीनिक
- फोटो : अमर उजाला
अब होगी गहन पूछताछ
पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे गहन पूछताछ करेगी, ताकि वारदात से जुड़ी और जानकारी व सबूत जुटाए जा सकें। वहीं मृतक डॉक्टर के परिवार को सांत्वना देने के लिए इलाके के गणमान्य व राजनेताओं का आने का सिलसिला जारी है।
3 of 8
आरोपी दोस्त दीपक राजस्थानी और डॉक्टर विनोद गोयल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार ले जाकर शव बरामद करने की कोशिश की जाएगी
इससे पहले, हत्याकांड के मुख्य आरोपी और डॉक्टर के परम मित्र दीपक राजस्थानी को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे पूछताछ के लिए 7 दिन की पुलिस रिमांड पर दिया गया। पुलिस अब दोनों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने की योजना बना रही है। साथ ही दोनों आरोपियों को साथ लेकर हरिद्वार में डॉक्टर के शव की भी तलाश करने की कोशिश करेगी। पुलिस का मानना है कि दोनों आरोपियों की मौजूदगी में शव बरामद में आसानी होगी।
हत्या करने के बाद दीपक ले गया था घर से रुपयों का बैग
डीएसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान वारदात के हर पहलू की गहराई से जांच की जाएगी। हत्या के बाद शव को हरिद्वार की गंगा नदी में फेंका गया था। पुलिस टीमें वहां जाकर सर्च ऑपरेशन चलाएगी। मृतक डॉक्टर के भाई देवेंद्र गोयल ने आरोप लगाया कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दीपक डॉक्टर के घर से रुपये से भरा बैग भी लेकर गया था। परिवार का कहना है कि यह हत्या सिर्फ पैसों के विवाद के कारण नहीं हुई, बल्कि इसमें लालच भी शामिल है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
ऐसे हुआ हत्याकांड का खुलासा
मामले का खुलासा उस समय हुआ जब घटना के दौरान उनके साथ गए कार चालक मुस्तकीम को शक हुआ और उसने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने मुस्तकीम को सरकारी गवाह बनाया है। इस खुलासे के बाद पूरे शहर में आक्रोश और शोक की लहर दौड़ गई। शहर के लोगों ने रविवार को शोक स्वरूप मुख्य बाजार पूरी तरह बंद रखा। करीब एक सप्ताह तक कशमकश में रहने के बाद मुस्तकीम खुद को रोक नहीं पाए और पुलिस को जाकर पूरी जानकारी दी। तभी इस मामले का खुलासा हो पाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।