फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनाली या गोवा नहीं इस शहर में लें बर्फ से खेलने और ‘समुद्री लहरों’ का मजा

Wed, 08 Jun 2016 01:56 AM IST
आशुतोष दुबे/अमर उजाला, नोएडा
आशुतोष दुबे/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 08 Jun 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
play with snow and sea in this city of ncr
नोएडा में मनाली का मजा - फोटो : भव्य नरेश

आपके बच्चे शिमला, मनाली या गोवा घूमने की जिद कर रहे हैं लेकिन व्यस्त होने या ऑफिस से छुट्टी नहीं मिलने से आप उनकी इच्छा पूरी नहीं कर पा रहे तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।

play with snow and sea in this city of ncr
नोएडा में मनाली का मजा - फोटो : भव्य नरेश

नोएडा में ही बच्चों को बर्फ से खेलने और समुद्री लहरों को मजा दिला सकते हैं। यह सब डीएलएफ और जीआईपी मॉल में मिल जाएगा। इसके लिए जेब भी अधिक ढीली नहीं करनी पड़ेगी। शहर में ऐसे पांच जगह हैं जहां अलग-अलग दिनों में परिवार के साथ लुत्फ उठाया जा सकता हैं।

play with snow and sea in this city of ncr
यहां बर्फ ही बर्फ है - फोटो : भव्य नरेश

सेक्टर-18 के डीएलएफ मॉल में स्काई इंडिया नाम की जगह है, जिसकी पूरी दुनिया बर्फ से बनी है। अंदर जाने से पहले गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ती है। बर्फ के खेल से लेकर स्किंग और स्केटिंग जो बर्फ की चोटी या फिर बर्फीली जगह पर ही कर सकते हैं। यह सभी खेल  यहां मिलेंगे। इसके लिए 1150 रुपये ही खर्च करने होंगे, जिसमें डेढ़ घंटे तक बर्फ के खेलों का मजा लिया जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
play with snow and sea in this city of ncr
यह है अनोखी दुनिया - फोटो : भव्य नरेश

सेक्टर-38 ए स्थित जीआईपी में बना किडजानिया सबसे बेस्ट है। यहां बच्चे खेल के साथ ही भविष्य की योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लंदन स्टाइल में बना यह किडजानिया बच्चों को खास पसंद आएगा, जिसमें बच्चों को कोरियर, बैंकर्स, सेल्समैन, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, कानून, कोर्ट की परिभाषा खुद ही गढ़नी होगी।

विज्ञापन
play with snow and sea in this city of ncr
यहां सबकुछ खास है - फोटो : भव्य नरेश

जिनके लिए उन्हें किडजो (रुपए) भी मिलेंगे जिसका उपयोग वह किडजानिया में बने बिग बाजार में या यहां मौजूद बैंक में जमा कर सकते हैं। किडजो यदि खत्म हो जाएं तो दोबारा काम करके किडजो कमाए जा सकते हैं। साथ ही अंदर झूले व स्पोर्ट्स का मजा बच्चे ले सकते हैं। इसके लिए प्रति व्यक्ति की एंट्री फीस 300 रुपये तीन घंटा, 500 रुपये पांच घंटा और 1100 रुपये 10 घंटे के लिए है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed