फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two accused arrested for burglarizing locked houses AC batteries and other items recovered in Greater Noida

Greater Noida: बंद मकानों में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एसी, बैटरी समेत अन्य सामान बरामद

Sat, 15 Aug 2026 06:41 PM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 15 Aug 2026 06:41 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद मकानों और कंपनियों में चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संभल निवासी उस्मान और सोनू के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Two accused arrested for burglarizing locked houses AC batteries and other items recovered in Greater Noida
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद मकानों और कंपनियों में चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संभल निवासी उस्मान और सोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का एसी, बैटरी, वेल्डिंग मशीन और केबल बरामद की है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल ऑटो और दो अवैध चाकू भी मिले हैं।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी ऑटो से इलाके में घूमकर बंद मकानों और कंपनी साइट की रेकी करते थे। मौका देखकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी किए गए सामान को बेचकर आरोपी अवैध रूप से रुपये कमाते थे। पुलिस ने दोनों को शनिवार को बीटा-2 क्षेत्र से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 29 जुलाई को साइट-4 स्थित एक कंपनी से एक कैरियर कंपनी का एसी, एक जंबो ट्यूबलर बैटरी, एक सुपर्ब वेल्डिंग मशीन और काले रंग की केबल चोरी की थी। इस मामले में कंपनी की ओर से अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीटा-2 कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी उस्मान के खिलाफ संभल जिले के गुन्नौर और जुनावई थानों में चोरी, लूट, चोरी का सामान रखने और धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं बीटा-2 थाने में दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार उस्मान संभल के बबराला का रहने वाला है और वर्तमान में कासना क्षेत्र के लडपुरा गांव में रह रहा था। दूसरा आरोपी सोनू संभल के जुनावई क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में कासना के खानपुर में किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed